कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ शिकायत: कांग्रेस का आरोप बंगाल में पुलिस केस की जानकारी छिपाई, चुनाव रद्द करने की मांग

कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ शिकायत: कांग्रेस का आरोप बंगाल में पुलिस केस की जानकारी छिपाई, चुनाव रद्द करने की मांग

प्रेषित समय :18:03:25 PM / Wed, Apr 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

भोपाल. मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने बयान जारी करते हुए कहा कि जिस तरह श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को शून्य घोषित किया, उसी तरह विजयवर्गीय का चुनाव शून्य घोषित किया जाना चाहिए.

मुकेश नायक ने सोशल मीडिया पर बयान जारी करते हुए कहा कि जिस तरह श्योपुर जिले की विजयपुर सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के चुनाव को शून्य घोषित किया, उसी तरह विजयवर्गीय का चुनाव शून्य घोषित किया जाना चाहिए.

बंगाल में दर्ज 38 केस चुनाव आयोग से छिपाए

मुकेश नायक ने आगे बताया कि दौर इंदौर कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद द्विवेदी ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायत में बताया है कि मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनके खिलाफ बंगाल में दर्ज 38 अपराधों की जानकारी चुनाव आयोग से छिपाई हैं. उन्होंने चुनाव फॉर्म में इन अपराधों की जानकारी नहीं दी.

बंगाल चुनाव प्रचार में नहीं जाने की थी बताई वजह

दरअसल, मध्य प्रदेश में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय 11 अप्रैल 2026, शनिवार देर रात रतलाम में पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल के राजबाग स्थित निवास पर पहुंचे थे. जहां मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार में नहीं जाने की वजह बताई.

पार्टी ने बंगाल जाने से मना किया है-मंत्री विजयवर्गीय

मंत्री विजयवर्गीय ने कहा था कि बंगाल में मेरे खिलाफ 38 फर्जी केस दर्ज हैं. मेरी गिरफ्तारी के बहुत सारे वारंट भी निकले हैं. पार्टी ने बंगाल जाने से मना किया है, पार्टी के आला नेताओं का कहना हैं कि बंगाल में मत जाओ, वरना नया लफड़ा होगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-