भोपाल की इनोवा ने जबलपुर में मचाया कोहराम, कार-आटो को टक्कर मारी, पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा

भोपाल की इनोवा ने जबलपुर में मचाया कोहराम, कार-आटो को टक्कर मारी, पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा

प्रेषित समय :18:57:02 PM / Mon, Apr 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

 
जबलपुर। एमपी के जबलपुर में भोपाल की इनोवा ने देर रात जमकर कोहराम मचाया, कार ने एक कार व आटो को टक्कर मारी, जिससे आटो पलट गया। इसके बाद इनोवा कार का चालक फर्राटे से भाग निकला। खबर मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और तलाश करते हुए रेलवे स्टेशन के पास से इनोवा कार को बरामद कर लिया। 
                            पुलिस के अनुसार इनोवा कार क्रमांक एमपी 04 वायजी 6259 में चार लड़के चलती हुए शराब पी रहे थे। इनोवा जब रेल एसपी आफिस के सामने से गुजरी तो सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारी, इसके बाद आटो को टक्कर मार दी, जिससे आटो पलटते हुए करीब 10 फीट दूर गिरा, इनोवा की गति देख लोगों में अफरातफरी मच गई। इसके बाद कार कांचघर होते हुए रेलवे स्टेशन की ओर भाग निकली। इधर खबर मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और पीछा करते हुए रेलवे स्टेशन के समीप इनोवा कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इनोवा ने कार व आटो को इतनी जोरों से टक्कर मारी  थी कि आसपास रहने वाले लोग घरों से बाहर निकल आए थे। 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-