जबलपुर के माढ़ोताल क्षेत्र में युवक पर हमला कर फायरिंग, दो युवक घायल

जबलपुर के माढ़ोताल क्षेत्र में युवक पर हमला कर फायरिंग, दो युवक घायल

प्रेषित समय :17:38:28 PM / Wed, Apr 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में माढ़ोताल स्थित मंगेला नया मोहल्ला में उस वक्त अफरातफरी व भगदड़ मच गई. जब पुरानी रंजिश के चलते मिलन यादव ने राहुल व उसके मामा विकास कुशवाहा पर फरसा से हमला कर दिया. हमले से घायल मामा-भांजे अपनी जान बचाने के लिए भागे तो उनपर पिस्टल निकाल कर फायरिंग की गई. हालांकि फायरिंग से दोनों बच गए. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है.

पुलिस के अनुसार कमला नेहरु नगर यादव कालोनी निवासी राहुल पटेल उम्र 28 वर्ष भूसा वाली मशीन चलवाने का काम करता है. बीती रात 8 बजे के लगभग राहुल अपने मामा विकाश कुश्वाहा मंगेला नया मोहल्ला बरा के पेड़ के आगे ट्रैक्टर के आने का इंतजार कर रहा था. इस दौरान मिलन यादव अपने साथी बब्बू यादव एवं 2 अन्य के साथ आाया और फ्री में एक ट्रेक्टर भूसा घर छोडऩे के लिए कहा. राहुल के मना करने पर सभी ने राहुल व उसके मामा विकास के साथ मारपीट शुरु कर दी. जिसका विरोध करने पर मिलन व उसके साथियों ने फरसा व अन्य धारदार हथियार निकालकर हमला कर दिया.

हमले में राहुल व उसके मामा विकास को चोट आई. वे बचने के लिए मौके से भागे तो उनपर पीछे से फायर कर दिया. फायरिंग से दोनों बच गए, लेकिन गोलियां चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्हे देख हमलावर मौके से भाग निकले. घायलों ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, घायल राहुल ने बताया कि मिलन से उसकी पुरानी रंजिश चल रही है, िजसके चलते वह पहले भी हमले कर चुका है. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों के खिलाफ धारा 296(ए), 115(2), 118(1), 119(1), 125, 351(3), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

पनागर में भी चली गोलियां-

पनागर में ग्राम बड़ेरा कला में कार से पहुंचे अरुण चिंगप्पा व गार्डन पाप्टिस ने  बंदूक निकालकर फायरिंग कर दी, फायरिंग की आवाज सुनकर रोहित साहू सहित अन्य लोग पहुंच गए, जिन्होने फायरिंग करने वाले दोनों व्यक्तियों को पकड़कर थाना पहुंचाया. जहां पर पुलिस ने बंदूक जब्त कर दोनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि दोनों ने शराब के नशे में बंदूक निकालकर फायरिंग की है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-