रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की कचहरी शाखा के नए एवं अत्याधुनिक भवन का शुभारंभ किया. इस मौके पर बैंक के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 50 वर्षों से संचालित यह शाखा अब नए आधुनिक परिसर में स्थानांतरित होकर ग्राहकों को और अधिक सुविधाजनक और तेज सेवाएं प्रदान करेगी. उन्होंने बताया कि नए भवन में अत्याधुनिक बैंकिंग तकनीकों और सुविधाओं का समावेश किया गया है, जिससे ग्राहकों का अनुभव पहले से बेहतर होगा.
विष्णु देव साय ने बैंकिंग व्यवस्था को देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि भारतीय स्टेट बैंक अपने दायित्वों का उत्कृष्ट निर्वहन कर रहा है और भविष्य में भी इसी तरह ग्राहकों की सेवा में अग्रणी रहेगा.
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शाखा के अधिकारियों, कर्मचारियों और ग्राहकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह नया परिसर बैंकिंग सेवाओं को और अधिक सरल, तेज और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
गौरतलब है कि एसबीआई की कचहरी शाखा ने हाल ही में अपनी सेवाओं के 50 वर्ष पूरे किए हैं. बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शाखा को पंडरी रोड स्थित आक्सीजोन क्षेत्र में नए भवन में स्थानांतरित किया गया है, जहां ग्राहकों को आधुनिक और सुगम बैंकिंग अनुभव मिलेगा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

