अनूपपुर. जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ से लगभग 30 किलोमीटर दूर थाना करनपठार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ठाढ़पाथर गांव में रविवार सुबह एक ट्रैक्टर पलट जाने से इंजन के नीचे दब जाने से चार लोगों की मौत हो गई. मृतकों में ड्राइवर सहित तीन अन्य मजदूर हैं जो पतधर गांव के निवासी हैं.
जानकारी अनुसार यह घटना सुबह करीब 6 बजे की है. जानकारी अनुसार मजदूरों को लेकर क्रशर जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली तालाब के पास अनियंत्रित होकर सड़क छोड़कर खेत की तरफ खाई में जाकर पलट गई. यह घटना ठाढपाथर तलाब से 100 मीटर पहले हुई. बताया गया ड्राइवर तेज गति से जा रहा था.
बचने का नहीं मिला मौका
नियंत्रण हटने की वजह से ट्रैक्टर सड़क छोड़कर पलट गया था. अचानक हुए इस हादसे में चारों को बचने का मौका नहीं मिल सका था और चारों इंजन के नीचे आकर दब गए, जिससे इनकी मौके पर ही मौत हो गई. आसपास के ग्रामीण जानकारी लगने पर घटना स्थल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. मृतकों के नाम प्रकाश सिंह, अंकुश सिंह नानू सिंह और बृजेश सिंह हैं, सभी की उम्र 25 से 30 वर्ष के करीब है. ट्रैक्टर अंकुश चला रहा था.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


