ओडिशा से जबलपुर पहुंची थी गांजा की खेप, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े तीन तस्कर

ओडिशा से जबलपुर पहुंची थी गांजा की खेप, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़े तीन तस्कर

प्रेषित समय :18:21:24 PM / Sun, Apr 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में तिलवारा पुलिस ने ओडिशा से आई गांजा की खेप पकड़ी है, पुलिस ने मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर 10 किलो गांजा बरामद किया है. पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वे किसे गांजा की खेप देने के लिए लाए थे.

पुलिस के अनुसार ओडिशा से गांजा की खेप लेकर शिवम पटेल, नीरज डहरिया व शुभम शुक्ला गांजा की खेप लेकर जबलपुर के तिलवारा क्षेत्र में पहुंचे. जब से गांजा की सप्लाई करने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहे थे, इस दौरान पुलिस पहुंच गई और घेराबंदी करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया. पुलिस ने तीनों के कब्जे से दस किलो गांजा बरामद किया है.

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि इस गिरोह का सरगना ओडिशा की जेल में बंद रहने के दौरान अपने साथियों के संपर्क में आया था. वहीं से नशीले पदार्थों की तस्करी का यह नेटवर्क तैयार किया गया. आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर जबलपुर के विभिन्न इलाकों में ऊंचे दामों पर बेचने की योजना बना रहे थे. पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और पूरे नेटवर्क की कडिय़ों की तलाश में जुटी है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-