मुंबई-इंदौर-मुंबई स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से चलेगी, 12-12 फेरे से सफर होगा आसान

मुंबई-इंदौर-मुंबई स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से चलेगी, 12-12 फेरे से सफर होगा आसान

प्रेषित समय :19:39:01 PM / Sun, Apr 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

इंदौर. पश्चिम रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और बढ़ती यात्रा मांग को ध्यान में रखते हुए मुंबई सेंट्रल और इंदौर स्टेशन के बीच विशेष किराये पर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन 20 अप्रैल 2026 से शुरू होगी और दोनों दिशाओं में 12-12 फेरे लगाएगी. उज्जैन और रतलाम होकर चलने वाली इस ट्रेन से ग्रीष्मकाल में सैकड़ों यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी.

ट्रेन का समय और शेड्यूल

रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क विभाग के अनुसार, ट्रेन संख्या 09085 मुंबई सेंट्रल-इंदौर सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 20 अप्रैल से 29 मई 2026 तक चलेगी. यह ट्रेन हर सोमवार और शुक्रवार को रात 23:20 बजे मुंबई सेंट्रल से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 13:00 बजे इंदौर पहुंचेगी. रास्ते में यह ट्रेन दाहोद स्टेशन पर सुबह 07:10/07:12 बजे, रतलाम स्टेशन पर 08:45/08:55 बजे और उज्जैन स्टेशन पर 10:50/10:55 बजे पहुंचेगी और रवाना होगी.

इंदौर से मुंबई के लिए वापसी ट्रेन का समय

वापसी में ट्रेन संख्या 09086 इंदौर-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 21 अप्रैल से 30 मई 2026 तक संचालित होगी. यह ट्रेन हर मंगलवार और शनिवार को शाम 17:00 बजे इंदौर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 07:10 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी. इस दौरान यह ट्रेन उज्जैन स्टेशन पर शाम 18:20/18:25 बजे, रतलाम स्टेशन पर रात 20:05/20:10 बजे और दाहोद स्टेशन पर रात 21:55/21:57 बजे रुकेगी. यह सुपरफास्ट ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, दाहोद, रतलाम और उज्जैन स्टेशनों पर रुकेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-