जबलपुर. भीषण गर्मी के बीच रेल यात्रियों की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही हैं. जबलपुर से गुजरने वाली कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से चल रही हैं. जिससे यात्रियों को गर्मी और उमस में लंबा इंतजार करना पड़ रहा है. स्टेशन पर हालात ऐसे हैं कि बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है.
वैसे तो रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस समर सीजन में हजारों स्पेशल ट्रेनें चला रहा है, लेकिन रेलवे का जो सुविधा प्रदान करने का उद्देश्य है, वह इसकी लेटलतीफी के चलते पूरा नहीं हो पा रहा है. यात्रियों का कहना है कि रेल प्रशासन सिर्फ चलाने के लिए ही ट्रेनें नहीं चलाए, उसकी पंचुअलिटी पर भी खास ध्यान दिया जाए, तभी उसका उद्देश्य सार्थक हो सकेगा.
घंटों लेट चल रहीं प्रमुख ट्रेनें
- 03252 एसएमवीबी-दानापुर स्पेशल 10 घंटा.
- 01666 अगरतला-रानी कमलापति 9 घंटा
- 011440 दानापुर-एलटीटी स्पेशल 3.35 घंटा
- 06509 एसबीसी-दानापुर हमसफर 3.50 घंटा
- 09062 जयनगर-उधना स्पेशल 9.30 घंटा
- 01449 पुणे-दानापुर स्पेशल 9.50 घंटा
-09032 जयनगर-उधना 7.35 घंटा.

