जबलपुर। एमपी के जबलपुर में नेपियर टाउन स्थित आदित्य अस्पताल के बाहर आज उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब सड़क दुर्घटना में घायल बालक के परिजन व आरोपी पक्ष के बीच मुआवजा की बात को लेकर झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया, यहां तक कि हाथापाई की नौबत आ गई।
चर्चा के दौरान पता चला कि सिवनी में शिवा साहू उम्र 8 वर्ष को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप चोटें आने के कारण परिजन जबलपुर में नेपियर टाउन स्थित आदित्य अस्पताल लेकर पहुंचे। इस बीच दुर्घटना में शामिल वाहन का मालिक, चालक व उनके परिचित भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल के बाहर दोनों पक्षों के बीच मुआवजा को लेकर बातचीत चल रही थी, इस दौरान विवाद होने लगा, देखते हुए देखते तनाव का माहौल निर्मित हो गया, दोनों ही पक्ष एक दूसरे के साथ झगड़ा करते हुए हाथापाई पर उतारु हो गए। माहौल बिगड़ते देख अस्पताल प्रबंधन ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश देते हुए शांत कराया। हालांकि आदित्य अस्पताल में बच्चों के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने के कारण घायल बालक को तुरंत विक्टोरिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। मदन महल पुलिस ने एहतियातन दुर्घटना में शामिल वाहन और उसके चालक को हिरासत में लिया है।
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-




