WCREU ने गुड्स ट्रेन मैनेजर के पदों पर पोस्टिंग में विलंब पर जताई आपत्ति, DRM को लिखा पत्र, शीघ्र निर्णय लेने की मांग

WCREU ने गुड्स ट्रेन मैनेजर के पदों पर पोस्टिंग में विलंब पर जताई आपत्ति, DRM को लिखा पत्र, शीघ्र निर्णय लेने की मांग

प्रेषित समय :16:23:56 PM / Tue, Apr 21st, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) के महामंत्री का. मुकेश गालव ने भोपाल मंडल के डीआरएम को पत्र लिखकर पिछले काफी समय से ट्रेन मैनेजर के पद पर पदोन्नति मामले में बरती जा रही हीलाहवाली पर गहरी आपत्ति जताते हुए पत्र लिखा है. पत्र में शीघ्र ही लंबित ट्रेन मैनेजर के पद पर प्रमोशन लिस्ट जारी होने के बावजूद पोस्टिंग नहीं किये जाने की मांग की गई है.

यूनियन महामंत्री मुकेश गालव ने डीआरएम भोपाल को लिखे पत्र में कहा है कि  कार्मिक विभाग द्वारा गत 18 जून 2024 के संदर्भित पत्र के माध्यम से जारी अधिसूचना के अनुसार, 60 प्रतिशत कोटे के तहत गुड्स ट्रेन मैनेजर (सीपीसी लेवल-5) के 276 पदों को भरने के लिए एक चयन प्रक्रिया शुरू की गई थी।

उक्त अधिसूचना के अनुसार, एससी-एसटी कर्मचारियों के लिए चयन-पूर्व प्रशिक्षण 20 अगस्त 2024 से निर्धारित किया गया था। यह प्रशिक्षण जनवरी 2025 में सफलतापूर्वक पूरा हो गया। इसके बाद, 29 जनवरी 2025 को पात्र कर्मचारियों की एक सूची जारी की गई, जिसमें 204 कर्मचारियों को सीबीटी परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया। इसके अतिरिक्त, सीबीटी परीक्षा 09 जनवरी 2025 को आयोजित की गई थी,  इसका परिणाम 21 जनवरी 2026 को घोषित किया गया, जिसमें 94 कर्मचारियों को सफल घोषित किया गया।

प्रक्रिया पूरी होने के परिणाम घोषित, किंतु पोस्टिंग नहीं हो रही

श्री गालव ने कहा कि, यह बताते हुए खेद हो रहा है कि पूरी चयन प्रक्रिया पूरी होने और परिणाम घोषित होने के बाद भी, योग्य कर्मचारियों के प्रमोशन/पोस्टिंग के लिए कोई आगे की कार्रवाई नहीं की गई है। इस देरी के कारण, कर्मचारी अपने उचित प्रमोशन लाभों से वंचित हो रहे हैं, जिससे उनमें गंभीर असंतोष और हतोत्साह पैदा हो रहा है। अत: अनुरोध है कि योग्य कर्मचारियों के प्रमोशन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और उन्हें जेडआरटीआई प्रशिक्षण के लिए भेजने हेतु कृपया जल्द से जल्द आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि उन्हें बिना किसी और देरी के प्रमोशन लाभ प्रदान किए जा सकें।

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-