जबलपुर : हनुमानताल में एक्टिवा समेत गिरी शिक्षिका, बड़ा हादसा टला, पुलिसकर्मियों ने छलांग लगाकर बचाया

जबलपुर : हनुमानताल में एक्टिवा समेत गिरी शिक्षिका, बड़ा हादसा टला, पुलिसकर्मियों ने छलांग लगाकर बचाया

प्रेषित समय :14:23:58 PM / Wed, Apr 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर। शहर के हनुमानताल क्षेत्र में 22 अप्रैल की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जब एक शिक्षिका अपनी एक्टिवा से पूजा सामग्री विसर्जित करने के लिए हनुमानताल पहुंची थीं। किनारे पर संतुलन बिगडऩे के कारण वह अपनी गाड़ी समेत सीधे गहरे पानी में जा गिरीं। 

महिला को डूबता देख वहां हड़कंप मच गया। मौके पर तैनात हनुमानताल थाने के एएसआई चतुर्भुज और आरक्षक दिलीप दुबे ने बिना समय गंवाए पानी में छलांग लगा दी। दोनों पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शिक्षिका को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर मिली इस मदद से शिक्षिका की जान बच गई और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उल्लेखनीय है कि हनुमानताल के चारों ओर कई जगह सुरक्षा के लिए लगाई रेलिंग या तो क्षतिग्रस्त हो गई है या फिर चोर उखाड़ कर ले गये हैं, जिससे लोगों के पानी में गिरने का खतरा बढ़ गया है, यह हादसा भीड़भाड़ के समय घटित हुआ, यदि अन्य समय होता तो महिला की जान बचाना काफी मुश्किल होता.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-