जबलपुर में अतिरिक्त जिला जज के ड्राइवर पर प्राणघातक हमला, तीन बदमाशों ने मारे चाकू

जबलपुर में अतिरिक्त जिला जज के ड्राइवर पर प्राणघातक हमला, तीन बदमाशों ने मारे चाकू

प्रेषित समय :18:07:55 PM / Wed, Apr 22nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में हनुमानताल स्थित प्रेम सागर क्षेत्र में अतिरिक्त जिला जज के ड्राइवर रत्नेश बेन पर तीन बदमाशों ने उस वक्त चाकुओं से हमला कर दिया. जब वह अपने घर के बाहर खड़ा रहा. चाकू के हमले में रत्नेश के पैर व जांघ में गंभीर चोटें आई है. जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर घायल का उपचार किया गया.

बताया गया है कि प्रेमसागर हनुमानताल निवासी रत्नेश बेन एडीजे कोर्ट नंबर 33 में वाहन चालक के पद पर पदस्थ है. रत्नेश बीती रात 9 बजे के लगभग अपने घर के बाहर खड़ा रहा, इस दौरान क्षेत्र के तीन बदमाश काले नन्हेट, राकेश व शेरू नन्हेट आए और गाली गलौज करने लगे. रत्नेश ने विरोध किया तो तीनों ने पकड़कर चाकू से हमला कर कर दिया. हमले में रत्नेश के पैर व जांघ में चोट आई. शोर सुनकर पड़ोस में रहने वाले रोहित बेन, उदित वंशकार सहित अन्य लोग पहुंच गए, जिन्होने बीच बचाव किया.

इस बीच हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले. घायल रत्नेश परिचितों की मदद से थाना पहुंचा और पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी. पुलिस ने घायल रत्नेश को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर तीनों युवकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है. पुलिस की टीमों द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-