रायपुर नगर निगम जोन 8 द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के तहत नागरिकों को जागरूक करने के लिए एक अभिनव अभियान चलाया गया. पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 के राधाकृष्ण मंदिर, यादव पारा क्षेत्र में स्वच्छता विषय पर कहानियों का मंचन कर लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित किया गया.
यह कार्यक्रम जोन अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर और जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल के निर्देश पर आयोजित किया गया. इस दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम ने “स्वच्छता के 4 धुरंधर” पहल के माध्यम से लोगों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के बारे में जानकारी दी.
अभियान के तहत नागरिकों से अपील की गई कि वे 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी 4 डिब्बा सफाई प्रणाली को अपनाएं. इसमें गीला, सूखा, सेनेटरी और विशेष देखभाल वाले कचरे को अलग-अलग रंग के डस्टबिन में रखकर सफाई मित्रों को सौंपने की बात कही गई, ताकि शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सके.
कार्यक्रम में जोन स्वास्थ्य अधिकारी गोपीचंद देवांगन, स्वच्छता निरीक्षक रितेश झा और राकेश बंजारे सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही. अधिकारियों ने नागरिकों से इस पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की, ताकि रायपुर को स्वच्छता के मामले में अग्रणी शहर बनाया जा सके.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

