रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सीताराम बॉथम ने सौजन्य मुलाकात की. इस दौरान मत्स्य पालन क्षेत्र के समग्र विकास, मछुआरा समुदाय के कल्याण और दोनों राज्यों के बीच आपसी सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने के विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई.
बैठक में इस बात पर जोर दिया गया कि मत्स्य पालन को रोजगार के सशक्त माध्यम के रूप में विकसित किया जा सकता है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और मछुआरा समुदाय की आय में वृद्धि होगी. दोनों राज्यों के बीच तकनीकी सहयोग, संसाधनों के आदान-प्रदान और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया.
इस अवसर पर ‘छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड’ के उपाध्यक्ष डॉ. लखन लाल धीवर भी उपस्थित रहे. उन्होंने राज्य में चल रही योजनाओं और मछुआरों के हित में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी साझा की.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

