इंदौर. एयर इंडिया की दिल्ली से इंदौर आने वाली फ्लाइट (एआई-2515) में शनिवार 25 अप्रैल को तकनीकी खराबी के कारण भारी हंगामा देखने को मिला. विमान को रनवे से वापस टर्मिनल पर लाना पड़ा, जिसके बाद आक्रोशित यात्रियों ने दिल्ली एयरपोर्ट पर एयरलाइन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और रिफंड की मांग को लेकर अड़ गए.
यात्रियों को विमान में बैठाने के बाद तकनीकी क्लीयरेंस न मिलने के कारण फ्लाइट को लंबे समय तक रनवे पर ही खड़ा रखा गया. इस दौरान विमान के अंदर एयर कंडीशनिंग (एसी) बंद कर दी गई. भीषण गर्मी और बंद केबिन में घंटों फंसे रहने के कारण कई यात्रियों की तबीयत बिगडऩे लगी, जिससे विमान के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.
बोर्डिंग से पहले ही शुरू हो गई थी अव्यवस्था
यात्रियों ने आरोप लगाया कि एयरलाइन का व्यवहार शुरुआत से ही गैर-जिम्मेदाराना था. बोर्डिंग से पहले ही दिल्ली एयरपोर्ट पर दो बार गेट बदले गए, जिससे यात्री भ्रमित और परेशान होते रहे. जब विमान रनवे से वापस आया, तो यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

