जबलपुर के बरगी में साधु की नृशंस हत्या, निर्माणाधीन मंदिर में मिली खून से लथपथ लाश

जबलपुर के बरगी में साधु की नृशंस हत्या, निर्माणाधीन मंदिर में मिली खून से लथपथ लाश

प्रेषित समय :15:14:47 PM / Sat, Apr 25th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बरगी बांध के समीप स्थित एक निर्माणाधीन मंदिर में पुजारी तारापुरी महाराज की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई. तारापुरी महाराज की खून से लथपथ लाश आज उनकी कुटिया में मिलने से सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि पुजारी के शरीर पर धारदार हथियारों के निशान थे. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सिवनी के ग्राम ईश्वरपुर निवासी तारापुरी महाराज करीब एक साल पहले बरगी बांध के पास आकर निवास करने लगे थे और वे स्थानीय लोगों की मदद से मंदिर का निर्माण करा रहे थे. वे मंदिर परिसर में ही कुटिया बनाकर उसमें रह रहे थे. बीते दिन महाराज घुंसौर में चल रहे एक केस की पेशी में गए थे, जहां से वे रात को अपनी कुटिया में लौटे, देर रात अज्ञात तत्वों ने कुटिया पहुंचकर तारापुरी महाराज की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी.

आज सुबह जब आसपास के लोग मंदिर दर्शन करने पहुंचे तो पुजारी नजर नहीं आए. इसके बाद कुटिया पहुंचे तो देखा कि तारापुरी महाराज खून से लथपथ मृत हालत में पड़े है, उनके शरीर पर धारदार हथियारों के निशान है. पुजारी की हत्या की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि पुजारी के शरीर गंभीर चोटों के कई निशान है.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आसपास के लोगों से पूछताछ शुरु कर दी है. यहां तक कि कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लिया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होगें. पुलिस मंदिर क्षेत्र के आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज भी खंगाल रही है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-