जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बल्देवबाग क्षेत्र में उस वक्त भगदड़ व अफरातफरी मच गई, जब कार्क बार एडं रेस्टारेंट में हुए विवाद पर बदमाशों ने कर्मचारियों पर हमला कर पथराव कर दिया. जिससे बार में बैठे लोग निकालकर भागने लगे. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूछताछ के बाद मामले में जांच शुरु कर दी है.
पुलिस के अनुसार बल्देवबाग स्थित कार्क बार एडं रेस्टारेंट में रात 10 बजे के लगभग पथराव होने लगा, जिसपर बार संचालक प्रशांत राय उर्फ मोनू ने अपने दो कर्मचारी रुपेश कोरी व सुरेश जायसवाल को यह कहते हुए भेजा कि देखकर आए कि पीछे बस्ती से कौन पथराव कर रहा है. दोनों कर्मचारी बस्ती में देखने के बाद लौटकर आ रहे थे, तभी रिंकू व अमित नामक युवकों ने रोककर गाली गलौज शुरु कर दी. जिसपर कर्मचारी अपनी गाड़ी छोड़कर भाग निकले.
इसके बाद जब संचालक प्रशांत राय अपने अन्य साथियों के साथ बातचीत करने पहुंचे तो रिंकू व अमित ने बार संचालक पर हमला कर दिया. बीच बचाव करने पर कर्मचारी रुपेश को चोटें आई. शोर सुनकर रिंकू के परिजन भी आ गए, जिन्होने बार के कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा, इसके बार सभी ने बार में पथराव कर दिया.
जिससे बार में भी भगदड़ व अफरातफरी मच गई, देखते ही देखते ग्राहक जान बचाकर बाहर निकल आए. घटना के बाद बल्देवबाग क्षेत्र में भी अफरातफरी मची रही. हमले में घायल बार संचालक व कर्मचारी ने थाना पहुंचकर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी. जिसपर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

