जबलपुर में पनागर की जूपिटर वैंगस फैक्टरी में युवक की हत्या, सब्जी काटने वाले चाकू से किया हमला

जबलपुर में पनागर की जूपिटर वैंगस फैक्टरी में युवक की हत्या, सब्जी काटने वाले चाकू से किया हमला

प्रेषित समय :15:23:36 PM / Sun, Apr 26th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पनागर स्थित जूपिटर वैंगस फैक्टरी में आपसी विवाद पर सोमनाथ नामक युवक पर साथी कर्मचारी आदित्य पासवान ने चाकू से हमला कर दिया. हमले में सोमनाथ के शरीर पर गंभीर चोटें आने के कारण पनागर अस्पताल पहुंचाया गया. जहां पर सोमनाथ की उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी आदित्य पासवान को गिरफ्तार कर लिया है.

श्पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमनााि चिटी पिता वनामाली चिटी निवासी नील कन्हैया पुरा जिला मैदनीपुर पश्चिम बंगाल जूपिटर वैंगस फैक्टरी में नौकरी करता है. जहां पर काम के दौरान सोमनाथ का आदित्य पासवान से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि आदित्य ने सब्जी काटने वाले चाकू से सोमनाथ पर हमला कर दिया. हमले में सोमनाथ के गले में गंभीर चोटें आई. हमला होते देख फैक्टरी में सनसनी फैल गई, देखते ही देखते साथी कर्मचारी व अन्य लोग एकत्र हो गए, जिन्होने देखा कि सोमनाथ अपना हाथ अपने गले के पास लगाया था. उसे एम्बुलेंस से पनागर अस्पताल पहुंचाया गया.

जहां पर इलाज के दौरान सोमनाथ की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया. जहां पर रात 11.30 बजे के लगभग सोमनाथ की उपचार के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने मामले में जांच की तो पता चला कि आदित्य कुमार पासवान निवासी ग्राम घुसकी थाना बराडी जिला कठियार बिहार हाल द्वारा चाकू से किए गए हमले में सोमनाथ की मौत हुई है. पुलिस अधिकारियों द्वारा गठित टीम ने आरोपी आदित्य पासवान को ग्राम ईमलई में दबिश देते गिरफ्तार कर लिया. आरोपी को पकडने में थाना प्रभारी पनागर श्री विपिन बिहारी सिंह  , सहायक उप निरीक्षक राम सनेही पटेल, रजनीश भदौरिया, आरक्षक द्वारिका मिश्रा, रवि वर्मा, की सराहनीय भूमिका रही.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-