जबलपुर. एमपी के जबलपुर शहर के हनुमानताल तालाब में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया. हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों की सतर्कता और तत्परता से उन्हें तत्काल पानी से बाहर निकाल कर. तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है.
बताया जाता है कि 60 वर्षीय विमल जैन ने सोमवार 27 अप्रैल की देर शाम हनुमानताल स्थित तालाब में कूद गए. घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया. दिलीप चक्रवर्ती नामक एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए तालाब में छलांग लगाई और बुजुर्ग को बेसुध हालत में बाहर निकाला. बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सकों द्वारा उपचार किए जाने के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ और अब वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.
हनुमानताल थाना के उपनिरीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि 60 वर्षीय विमल जैन कैंसर से पीडि़त हैं. कैंसर के असहनीय दर्द और परेशानी के कारण उन्होंने यह कदम उठाया. वे परिजनों को बिना बताए घर से निकले थे और जैन मंदिर के पास हनुमानताल में कूद गए थे. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

