रेलवे: यूपी में मेगा ब्लॉक, 4 से 27 मई तक तक जबलपुर से जाने वाली ये ट्रेनें डायवर्ट रहेंगी ये 10 ट्रेनें

रेलवे: यूपी में मेगा ब्लॉक, 4 से 27 मई तक तक जबलपुर से जाने वाली ये ट्रेनें डायवर्ट रहेंगी ये 10 ट्रेनें

प्रेषित समय :15:17:19 PM / Tue, Apr 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मई माह में अगर ट्रेन से यात्रा की प्लानिंग बना रहे हैं तो ट्रेनों के शेड्यूल को लेकर थोड़ी पता कर लीजिए, क्योंकि जौनपुर में यार्ड रिमॉडलिंग के चलते भोपाल मंडल से गुजरने वाली 10 ट्रेनें डायवर्ट रहेंगी। बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए किए जा रहे इस कार्य के चलते पमरे के जबलपुर व भोपाल मंडल से होकर गुजरने वाली 10 प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में अस्थाई रूप से बदलाव किया गया है।

यह निर्माण कार्य 4 मई से लेकर 27 मई तक चलेगा, इसके चलते इंदौर-पटना, ताप्ती गंगा और लोकमान्य तिलक- गोरखपुर जैसी लंबी दूरी की ट्रेनें प्रभावित होंगी।
रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए प्रस्थान से पूर्व अपनी ट्रेन की सही स्थिति की जांच अवश्य कर लें। मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव प्रभावित हो सकते हैं। इसलिए अपनी यात्रा शुरू करने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम ऐप, रेलवे हेल्प डेस्क या नजदीकी स्टेशन से अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति की जानकारी अवश्य लें।

इन 10 ट्रेनों का बदला रूट

गाड़ी संख्या 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 16 और 23 मई को परिवर्तित मार्ग से चलेगी
गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस 18 और 25 मई को परिवर्तित मार्ग
गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 13, 15, 17, 19, 20, 22, 24, 26, 27 मई
गाड़ी संख्या 11060 लोकमान्य तिलक-गोरखपुर एक्सप्रेस 14, 16, 18, 21, 23, 25 मई
गाड़ी संख्या 11055 छपरा- लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 13, 15, 17, 18, 20, 22, 24, 25 मई
गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक-छपरा एक्सप्रेस 12, 14, 16, 19, 21, 23, 26 मई
गाड़ी संख्या 19045 सूरत-थावे ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 03, 04, 06, 07, 08, 10, 11, 13, 14, 15, 17, 18, 20, 21, 22, 24, 25 मई
गाड़ी संख्या 19046 थावे-सूरत ताप्ती गंगा एक्सप्रेस 13, 15, 16, 17, 19, 20, 22, 23, 24, 26, 27 मई
गाड़ी संख्या 19321 इंदौर- पटना एक्सप्रेस 09, 16, 23 मई
गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस 18 और 25 मई.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-