जबलपुर में भाजपा नेता के घर पर देर रात चले बम, सदर की गली नम्बर 9 में घटना से सनसनी

जबलपुर में भाजपा नेता के घर पर देर रात चले बम, सदर की गली नम्बर 9 में घटना से सनसनी

प्रेषित समय :19:47:32 PM / Wed, Apr 29th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में सदर स्थित गली नम्बर 9 में उस वक्त हड़कम्प मच गया, जब बदमाशों ने भाजपा नेता के घर बम फेंकना शुरु किए. बम के धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, देखा तो चारों ओर धुआ ही धुआ दिखाई दे रहा था. यहां तक कि आग लग गई थी, जिसे क्षेत्रीय लोगों ने वक्त पर काबू पा लिया.

बताया गया है कि भाजपा के मंडल मंत्री बंटी शिवहरे बीती देर रात अपने सदर बाजार गली नम्बर 9 स्थित आवास में सो रहे थे. दो बजे के लगभग बाइक से आए बदमाशों ने उनके घर पर बमों से हमला करना शुरु कर दिया. बम के धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकले तो बंटी के घर से धुआं उठ रहा था. देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई. इस बीच लाइट भी गुल हो गई, बंटी बाहर आए तो देखा तो भीड़ लगी है, उनके घर की दीवार पर बम के निशान है.

बंटी शिवहरे ने बताया कि वे तत्काल नीचे गये तो पड़ोसियों ने बताया कि अज्ञात तत्वों द्वारा उनके घर पर बम जैसा कुछ फेंका गया था. जिससे तेज धमाके के बाद आग लग गई थी. आग समीप ही खड़े दुपहिया वाहनों तक भी पहुंच गई थी, मगर समय रहते पड़ोसियों ने आग बुझा दी. खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे, जिन्होने पूछताछ के बाद हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है. वहीं बंटी शिवहरे ने इस मामले में उनके द्वारा लिखित शिकायत कैंट पुलिस थाना प्रभारी को दी गई है. बंटी शिवहरे ने बताया कि उनका किसी से कोई विवाद नहीं है, फिर क्यों उनके घर में बम फेंके गए इसका खुलासा तो पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-