रायपुर के सड्डू क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की टीमें जुटीं

रायपुर के सड्डू क्षेत्र में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की टीमें जुटीं

प्रेषित समय :15:58:50 PM / Thu, Apr 30th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सड्डू इलाके में गुरुवार सुबह एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी इस आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास स्थित एक स्टेशनरी गोदाम भी इसकी चपेट में आ गया.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. आग पर काबू पाने के लिए अब तक दमकल की पांच गाड़ियां लगातार प्रयास कर रही हैं, जबकि अतिरिक्त संसाधन भी बुलाए जा रहे हैं.

पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम मौके पर मौजूद है और स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. अधिकारियों के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और कारणों का आकलन किया जा सकेगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-