जबलपुर। नगर निगम के अधीक्षण यंत्री और जल विभाग के प्रमुख कमलेश श्रीवास्तव ने बताया कि भोंगाद्वार जल शोधन संयंत्र से की जाने वाली जलापूर्ति, जलशोधन संयंत्र के अंतर्गत स्थापित क्लीयर वॉटर टैंक रिजर वॉयर की सफाई का अतिमहात्वपूर्ण कार्य 1 मई शुक्रवार से 3 मई रविवार तक किया जाना है, जिसके चलते तीन दिनों तक प्रभावित टंकियों से आंशिक रूप से जलापूर्ति प्रभावित रहेगी.
प्रभावित क्षेत्रों में टैंक के बायपास सप्लाई एवं टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जायेगी। उक्त अतिमहात्वपूर्ण कार्य के संपादन के चलते क्षेत्रीय नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, जल प्रभारी दामोदर सोनी एवं निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने खेद व्यक्त किया है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


