जबलपुर बरगी क्रूज हादसा, दो बच्चों के शव और मिले, अब तक 11 की मौत

जबलपुर बरगी क्रूज हादसा, दो बच्चों के शव और मिले, अब तक 11 की मौत

प्रेषित समय :19:25:00 PM / Sat, May 2nd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

 जबलपुर. एमपी के जबलपुर के बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 11 हो गया है. रेस्क्यू टीम ने 8 वर्षीय तामिक का शव बरामद किया है. इससे पहले आज शाम 6 बजे 4 साल के विराज सोनी का शव घटनास्थल के पास मिला था. गोताखोरों ने शव को सफेद कपड़े में लपेटकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया. अब भी तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

सेना के साथ एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमें बोट के जरिए सर्चिंग कर रही हैं. सर्चिंग का दायरा बढ़ाया गया है. मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें तैनात हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार खराब मौसम के चलते बीच-बीच में रेस्क्यू रोकना पड़ रहा है. गौरतलब है कि गुरुवार शाम करीब 5 बजे पर्यटकों से भरा क्रूज बरगी डैम में डूब गया था. क्रूज में करीब 47 पर्यटक सवार थे, जबकि टिकट सिर्फ 29 लोगों की ही कटी थी. हादसा किनारे से लगभग 300 मीटर दूर हुआ. उस वक्त हवा की रफ्तार करीब 74 किमी/घंटा थी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-