एमपी : 62 आईपीएस के तबादले, 19 जिलों के एसपी बदले, देर रात सूची जारी, इन्हें मिली नई पोस्टिंग

एमपी : 62 आईपीएस के तबादले, 19 जिलों के एसपी बदले, देर रात सूची जारी, इन्हें मिली नई पोस्टिंग

प्रेषित समय :10:44:35 AM / Sun, May 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

भोपाल. राज्य सरकार ने शनिवार की देर रात 62 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए. गृह विभाग द्वारा जारी इस सूची में एडीजी, डीआईजी, एसपी और डीसीपी स्तर तक के अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. पिछले काफी समय से लंबित यह सूची मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और डीजीपी कैलाश मकवाणा के बीच हुई चर्चा के बाद जारी की गई.

इन 19 जिलों के एसपी बदले

इस व्यापक बदलाव में कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता दी गई है. खास तौर पर विवादों में रहे जिलों के पुलिस अधीक्षकों को हटाते हुए नई पोस्टिंग दी गई है. प्रदेश के 19 जिलों में एसपी बदले गए हैं. इनमें भिंड, शिवपुरी, रीवा, सागर, धार, मुरैना, छतरपुर, खंडवा, नीमच, पांढुर्णा, आगर मालवा, अनूपपुर, मऊगंज, डिंडौरी, मंदसौर, दतिया, सीहोर, सिंगरौली, दमोह और सिवनी शामिल हैं.

एसपी से डीआईजी तक के हुए तबादले

तबादला आदेश में डीआईजी बनने के बाद जिलों में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा रहे आईपीएस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है. पुलिस अधीक्षक रीवा शैलेंद्र चौहान को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था), नगरीय भोपाल बनाया गया है. पुलिस अधीक्षक धार मयंक अवस्थी को डीआईजी नारकोटिक्स, इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है. पुलिस अधीक्षक झाबुआ शिवदयाल को डीआईजी पीएचक्यू, भोपाल पद पर पदस्थ किया गया है. इसके अलावा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रेडियो रियाज इकबाल को डीआईजी पीएचक्यू, राहुल कुमार लोढ़ा (एसपी रेल भोपाल) को डीआईजी पीएचक्यू, सिमाला प्रसाद (एसपी रेल जबलपुर) को भी डीआईजी पीएचक्यू में पदस्थ किया गया है. इसी तरह असित यादव (एसपी भिंड) को डीआईजी ग्वालियर रेंज और विवेक सिंह (पुलिस उपायुक्त जोन-2, नगरीय भोपाल) को डीआईजी शहडोल रेंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

इन अफसरों के तबादले

क्र.    अधिकारी का नाम    वर्तमान पदस्थापना    नवीन पदस्थापना
1    रवि कुमार गुप्ता    ADG रेल, भोपाल    ADG प्रशिक्षण, भोपाल
2    राजाबाबू सिंह    ADG प्रशिक्षण    ADG रेल, भोपाल
3    डी.पी. गुप्ता    ADG शिकायत/मानव अधिकार    ADG सामुदायिक पुलिसिंग
4    सोलोमन मिंज    ADG PHQ    ADG शिकायत/मानव अधिकार
5    अमित सिंह    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, इंदौर    DIG विसबल
6    अवधेश गोस्वामी    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, भोपाल    DIG PHQ
7    अमित सांधी    DIG ग्वालियर    DIG SAF, भोपाल
8    वीरेन्द्र कुमार सिंह    DIG चयन, PHQ    DIG नर्मदापुरम
9    प्रशांत खरे    DIG नर्मदापुरम    DIG PHQ
10    मनीष अग्रवाल    DIG SAF    DIG PHQ
11    मनोज कुमार राय    SP खंडवा    DIG PHQ
12    रियाज इकबाल    SP रेडियो    DIG PHQ
13    राहुल कुमार लोढ़ा    SP रेल    DIG PHQ
14    सिमाला प्रसाद    SP रेल जबलपुर    DIG PHQ
15    अमित यादव    SP भिंड    DIG ग्वालियर
16    विवेक सिंह    DCP भोपाल    DIG शहडोल
17    शैलेन्द्र सिंह चौहान    SP रीवा    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त भोपाल
18    कुमार प्रतीक    DCP इंदौर    DIG नारकोटिक्स
19    शिव दयाल    SP झाबुआ    DIG PHQ
20    मयंक अवस्थी    SP धार    अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर
21    अरविंद तिवारी    AIG PHQ    सेनानी, 4वीं बटालियन
22    सूरज वर्मा    SP दतिया    SP भिंड
23    यांगचेन डोलकर    SP इंदौर देहात    SP शिवपुरी
24    गुरकरण सिंह    सेनानी    SP रीवा
25    दीपक शुक्ला    SP सीहोर    सेनानी SAF
26    अमन सिंह राठौड़    SP शिवपुरी    DCP इंदौर
27    अनुराग सुजानिया    AIG PHQ    SP सागर
28    सचिन शर्मा    प्रतिनियुक्ति    SP धार
29    वाहिनी सिंह    SP डिंडोरी    SP PTS इंदौर
30    विकास सहवाल    SP सागर    DCP भोपाल
31    धर्मराज मीणा    SAF    SP मुरैना
32    समीर सौरभ    SP मुरैना    SP रेडियो भोपाल
33    रजत सकलेचा    SP मंडला    SP छतरपुर
34    अगम जैन    SP छतरपुर    SP खंडवा
35    सुंदर सिंह कनेश    SP पांढुर्णा    SP रेल जबलपुर
36    सुनील कुमार मेहता    SP सिवनी    DCP इंदौर
37    राजेश व्यास    DCP इंदौर    SP नीमच
38    विनोद कुमार सिंह    SP आगर मालवा    सेनानी विसबल
39    पंकज कुमार पांडे    AIG PHQ    SP देहात भोपाल
40    प्रकाश चन्द्र परिहार    DCP इंदौर    SP पांढुर्णा
41    दिलीप कुमार सोनी    SP मऊगंज    SP आगर मालवा
42    राजेन्द्र कुमार वर्मा    SP PTS इंदौर    SP देहात इंदौर
43    विक्रांत मुराव    AIG PHQ    SP अनूपपुर
44    सुरेन्द्र कुमार जैन    SP PTS रीवा    SP मऊगंज
45    आशीष खरे    विशेष शाखा जबलपुर    SP डिंडोरी
46    अंकित जायसवाल    SP नीमच    SP रेल भोपाल
47    राजेश रघुवंशी    अतिरिक्त SP खंडवा    SP मंडला
48    मोतीउर रहमान    SP अनूपपुर    सेनानी SAF रीवा
49    श्रुतकीर्ति सोमवंशी    SP दमोह    सेनानी SAF ग्वालियर
50    मयूर खंडेलवाल    DCP भोपाल    SP दतिया
51    सोनाक्षी सक्सेना    DCP भोपाल    SP सीहोर
52    शिराज के.एम.    हॉकफोर्स बालाघाट    SP सिंगरौली
53    आनंद कलादगी    DCP इंदौर    SP दमोह
54    कृष्ण लालचंदानी    DCP इंदौर    SP सिवनी
55    आयुष गुप्ता    अतिरिक्त SP जबलपुर    DCP भोपाल
56    आदर्शकांत शुक्ला    एंटी नक्सल बालाघाट    DCP भोपाल
57    नरेन्द्र रावत    राजभवन परिसहाय    DCP इंदौर
58    अभिषेक रंजन    अतिरिक्त SP उज्जैन    DCP इंदौर
59    राहुल देशमुख    CSP उज्जैन    राजभवन परिसहाय
60    रामशरण प्रजापति    SP, देहात, भोपाल    एआईजी पीएचक्यू
61    मनीष खत्री    SP सिंगरौली    AIG PHQ भोपाल
62    देवेंद्र कुमार पाटीदार    SP बुरहानपुर    SP झाबुआ

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-