जबलपुर. एमपी के जबलपुर में बिगड़े मौसम के चलते आंधी-पानी का दौर शुरु हो गया, जिसके चलते शहर के कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई. जिससे गुस्साए लोगों ने बीती रात उखरी विद्युत सब-स्टेशन व माढ़ोताल सब स्टेशन में कर्मचारियों पर हमला कर तोडफ़ोड़ कर दी. जिससे दोनों जगह अफरातफरी मच गई, कर्मचारी अपनी जान बचाने के लिए इधर से उधर भागते नजर आए.
पुलिस के अनुसार उखरी विघुत वितरण उपकेन्द्र में नारायण प्रसाद कोष्टा उम्र 50 वर्ष निवासी शताब्दीपुरम उखरी रोड ड्यूटी पर तैनात रहा. रात 12 बजे के लगभग 15 से 20 लोग उपकेन्द्र का मेन गेट कुदकर नियंत्रण कक्ष के अंदर आए और अधिकारियों के बारे में पूछताछ करते हुए नारायण प्रसाद पर हमला कर दिया. यहां तक आफिस में जमकर तोडफ़ोड़ कर दी. नियंत्रण कक्ष में व्ही सी व्ही कन्ट्रोल पैनल का हैडल घूमाकर 33 के व्ही जबलपुर 2 फीडर बल पूर्वक बंद कर दिया गया. जिससे उपकेन्द्र से निकलने वाले 11 के व्ही यू 1 ,यू 2, यू 3, यू 4 चारो फिडर बंद हो गये जिससे इन फीडरो के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रो के करीब दस हजार उपभोक्ताओ की विधुत आपूर्ती, उसके द्वारा चालू किये जाने तक, लगभग 20 मिनिट के लिये बंद रही. उसके बाद वे लोग बाजू में स्थित विजय नगर डिविजन के कार्यालय में चले गये.
माढ़ोताल सब स्टेशन में भी तोडफ़ोड़, कर्मचारियों पर हमला-
इसी तरह विद्युत सब स्टेशन माढ़ोताल में सब स्टेशन ऑपरेटर दीपक सोनी तथा लाइन मैन भागचंद यादव तथा ऑपरेटर राहुल वर्मा रात्रि ड्यूटी पर थे. विद्युत सब स्टेशन में बिजली सुधार कार्य चल रहा था, इसलिए लाइट की सप्लाई बंद थी. ऑपरेटर दीपक सोनी कार्यालय में था तथा लाइन मैन भागचंद यादव तथा ऑपरेटर राहुल वर्मा लाइन सुधार कार्य कर रहे थे. उसी दौरान अंकित साहू, राजेश यादव अन्य दो साथियों के साथ आये और सीधे कार्यालय के अंदर घुसकर ऑपरेटर दीपक सोनी के साथ लाइट क्यों बंद है कह कर गालीगलौज शुरु कर दी. विरोध करने पर हमला कर दिया. यहां तक कि कार्यालय में रखा सारा सामान तोड़ दिया. हमले में कर्मचारी दीपक सोनी के दाहिने हाथ और सिर में, पीठ में चोट लगी. इस बीच कुछ और लोग आए जिन्होने लाइन मैन भागचंद यादव तथा ऑपरेटर राहुल वर्मा के साथ भी मारपीट की, दोनों कर्मचारी दीपक को बचाने के लिए पहुंचे थे.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

