जबलपुर: रात से सुबह तक पुलिस फरार बदमाशों की करती रही धरपकड़, 222 वारंट तामील किये, इतने की हुई गिरफ्तारी

जबलपुर: रात से सुबह तक पुलिस फरार बदमाशों की करती रही धरपकड़, 222 वारंट तामील किये, इतने की हुई गिरफ्तारी

प्रेषित समय :16:18:42 PM / Sun, May 3rd, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा शहर में कानून व्यवस्था सुदृढ करने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु गुंडे, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध उनके आपराधिक रिकार्ड को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कराई जा रही है, वहीं थानों में लंबित वारंटो की तमीली तथा मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी, संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए कांबिंग गस्त हेतु आदेशित किए जाने पर 2 मई की रात 9 बजे से 3 मई की रात्रि 2 बजे तक बदमाशों के खिलाफ कॉम्बिंग गश्त की गई, जिसमें 22 वारंट तामील किये गये.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात  सुश्री अंजना तिवारी तथा समस्त नगर पुलिस अधीक्षकों/उप पुलिस अधीक्षक/एस.डी.ओ.पी. के मार्ग निर्देशन एवं उपस्थिती में समस्त थाना प्रभारी शहर एवं देहात द्वारा हमराह स्टाफ के कॉम्बिग गस्त की गयी. टीमों द्वारा जिले भर में छापेमारी करते हुये बड़ी सफलता प्राप्त की है. कॉम्बिग गस्त के दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे.

टीमों के द्वारा दबिश देते हुए कॉम्बिंग गस्त के दौरान कई वर्षों से फरार 119 गैर म्यादी वारिटयों एवं 78 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए तथा 25 जमानती वारंट भी तामील किए गए है. अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है.

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने कहा कि यह कार्यवाही हमारे निरंतर प्रयासों का परिणाम है जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करना और कानून का पालन सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है ऐसे अपराधियों को पकडऩा आवश्यक था जो लंबे समय से कानून से बचते फिर रहे थे. इस प्रकार की कार्यवाही भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी ताकि जिले में अपराध और अपराधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके. इसके साथ ही कांबिंग गस्त के दौरान सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-