जबलपुर. एमपी के जबलपुर में पाटन के समीपस्थ ग्राम खमरिया कला तेंदूखेड़ा में आज सुबह 9 बजे के लगभग एक सिरफिरा युवक बिज्जू आदिवासी 33 केवी बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया. बिज्जू को टॉवर पर देख गांव में हड़कम्प मच गया, देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे विद्युत मंडल, पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों द्वारा युवक को नीचे उतरने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी. जरुरी उपकरण न होने के चलते जबलपुर से रेस्क्यू टीम बुलाई गई.
सूत्रों की माने तो तेंदूखेड़ा के खमरिया कला निवासी बिज्जू आदिवासी उम्र 25 वर्ष मानसिक रुप से कमजोर है. जो आज सुबह 7 बजे के लगभग 33 केवी विद्युत लाइन के टॉवर पर चढऩे लगा. बिज्जू को टॉवर पर चढ़ते देख लोगों ने शोर मचाकर उतरने के लिए कहा लेकिन वह और ऊॅपर चढ़ता ही चला गया. बिज्जू करीब 150 फीट की ऊंचाई तक पहुंच गया.
देखते ही देखते गांव में यह खबर आग की तरह फैल गई, कई ग्रामीणजन एकत्र हो गए, खबर मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए, वे भी युवक को नीचे उतारने की कोशिश में लगे रहे. युवक जब नीचे नहीं आया तो सुरक्षा के मद्देनजर बिजली की लाइनें बंद कराई गई, फिर जबलपुर से रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. स्थानीय लोगों के अनुसार, बिज्जु इससे पहले भी दो-तीन बार बिजली टावरों पर चढ़ चुका है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

