जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर में आज बुधवार 6 मई को किसी बड़े हादसा में बजाय जाने वाला खतरे का सायरन जमकर बजा. यह सायरन लगातार 5 बार बजता रहा. कर्मचारियों- अधिकारियों के साथ-साथ आम लोगों में भी किसी रेल हादसे की खबर से चिंता की लहर व हड़कम्प फैल गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक भिटौनी स्टेशन के पास किसी वैगन में आग लगने की घटना हुई है.
रेलवे यह खतरे का सायरन शाम के 5.05 बजे बजाना शुरू किया. सायरन की आवाज सुनकर लोगों में हड़कम्प मच गया. वहीं एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन (एआरटी) तैयार की जाती रही। इस राहत गाड़ी में जिन-जिन कर्मचारी, अधिकारियों की ड्यूटी होती है, वे दौड़ते-भागते नजर आये। यह हादसा कहां हुआ है,
भिटौनी के पास घटना
इस संबंध में जबलपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डा. मधुर वर्मा का कहना है कि कुछ घटना हुई है. भिटौनी के पास आग लगने की खबर है. विस्तृत जानकारी पता की जा रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-


