जबलपुर. एमपी के जबलपुर के कटरा इलाके में एक हिंदू परिवार ने अपने पड़ोसी जमीला मंसूरी, रूबी खान और सिराज खान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी नजर हमारे मकान पर है. वे कहते हैं कि यहां हिंदू नहीं रहने देंगे, यहां पाकिस्तान बनाया जाएगा. यहां रहना है तो मुस्लिम धर्म कबूल करना होगा.
ये आरोप लगाकर जबलपुर के कटरा मस्जिद इलाके में रहने वालीं सीमा लखेरा ने शुक्रवार 8 मई को सीएसपी को लिखित शिकायत की है. उनका कहना है कि पड़ोस में रहने वाले मुस्लिम समाज के लोग परेशान कर रहे हैं. घर पर जानवरों की हड्डियां फेंकी जाती हैं. पत्थर मारे जाते हैं. सीएसपी ने आधारताल थाना प्रभारी को मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. वहीं, हिंदू धर्म सेना ने भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
लैंड जिहाद की मंशा बताई
सीमा लखेरा का कहना है कि हमने दो साल पहले घर बनवाया था. मेरे पति मूर्ति बनाने का काम करते हैं. कभी-कभी काम के सिलसिले में घर से बाहर भी जाते हैं. बीते एक साल से पड़ोस में रहने वाले सिराज खान और उनके परिवार के लोग मकान पर कब्जा करने की नीयत से लगातार परेशान कर रहे हैं. उनका कहना है कि घर बेचकर कहीं और चले जाओ, क्योंकि यहां पाकिस्तान बनाया जाएगा. महिला का आरोप है कि कभी घर पर जानवरों की हड्डियां फेंकी जाती हैं तो कभी पत्थर मारे जाते हैं. कुछ दिन पहले घर के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगवाए थे, जिन्हें पत्थर मारकर तोड़ दिया गया. उनका कहना है कि जब पति काम से बाहर जाते हैं तो ये लोग घर के आसपास घूमते रहते हैं. महिला ने आरोप लगाया कि उनकी मंशा हर हाल में मकान पर कब्जा करने और लैंड जिहाद को बढ़ावा देने की है.
मुस्लिमों की तरह रहने की धमकी
सीमा लखेरा ने शिकायत में बताया कि जमीला मंसूरी और उसके साथ रहने वाले लोग कहते हैं कि यहां मुस्लिमों की तरह रहना होगा, नहीं तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. महिला का आरोप है कि रूबी खान ने कहा कि उसका बेटा लव जिहाद के मामले में नागपुर जेल में 10 साल की सजा काट रहा है.
हिंदू धर्म सेना की चेतावनी
हिंदू धर्म सेना के कार्यकर्ता शुक्रवार को पीडि़त महिला को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे. वहां उन्होंने सीएसपी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई. संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजपूत ने आरोप लगाया कि हिंदू परिवार को प्रताडि़त किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि परिवार को धमकी दी जा रही है कि घर छोड़कर चले जाओ, क्योंकि यहां पाकिस्तान बनाया जाएगा. नीरज राजपूत का कहना है कि जबलपुर में तेजी से लैंड जिहाद बढ़ रहा है, जो आगे चलकर बड़ा खतरा बन सकता है. उनका आरोप है कि हिंदू परिवारों के मकान खाली करवाने की कोशिश की जा रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

