चेन्नई. तमिलनाडु में सरकार गठन को लेकर सस्पेंस लगभग खत्म हो गया है. टीवीके (तमिझागा वेत्री कझगम) के लिए सरकार बनाने का रास्ता साफ हो गया है. विदुथलाई चिरुथैगल काची (वीसीके) ने विजय को आधिकारिक तौर पर समर्थन करने का ऐलान कर दिया है.
वीसीके अध्यक्ष थोल. थिरुमावलवन ने शनिवार को टीवीके के महासचिव (इलेक्शन कैंपेन मैनेजमेंट) आधव अर्जुन को आधिकारिक समर्थन पत्र सौंपा. थिरुमावलवन ने पत्र में राज्य में सरकार बनाने के लिए टीवीके को अपना समर्थन दिया गया.
वीसीके से समर्थन पत्र मिलने के बाद टीवीके नेता आधव अर्जुन ने इसे जीत बताया. उन्होंने सरकार बनाने पर टीवीके को समर्थन देने वाला वीसीके का एक पत्र दिखाया. अर्जुन ने समर्थन देने के लिए कांग्रेस, लेफ्ट और वीसीके चीफ थिरुमावलवन को धन्यवाद दिया. उन्होंने भरोसा जताया कि विजय मुख्यमंत्री बनेंगे.
वीसीके नेता वन्नी अरासु, जो विधायक दल के नेता भी हैं, ने राज्यपाल आर्लेकर को एक पत्र लिखकर ञ्जङ्क्य को समर्थन देने का ऐलान किया है. माना जा रहा कि विजय बहुत जल्द राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मुलाकात कर सकते हैं.
तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए वीसीके के समर्थन के ऐलान के बाद टीवीके में खुशी की लहर दौड़ गई. टीवीके समर्थकों ने चेन्नई में सड़क पर उतरकर अपनी खुशी का इजहार किया. इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने राज्य में सरकार बनाने के लिए टीवीके को बिना शर्त समर्थन दिया है. आईयूएमएल के नेताओं ने शनिवार को टीवीके को समर्थन पत्र सौंपा. आईयूएमएल के दो विधायक हैं.
तमिलनाडु में सस्पेंस खत्म: विजय बनेंगे तमिलनाडु के सीएम, वीसीके ने टीवीके को सौंपा समर्थन पत्र
प्रेषित समय :19:32:21 PM / Sat, May 9th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

