जबलपुर में हत्या की नियत से प्रापर्टी डीलर पर हमला, माढ़ोताल क्षेत्र में घटना

जबलपुर में हत्या की नियत से प्रापर्टी डीलर पर हमला, माढ़ोताल क्षेत्र में घटना

प्रेषित समय :17:40:14 PM / Sun, May 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित माढ़ोताल क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब बाइक सवार सुरेन्द्र पटेल व पंकज श्रीवास्तव को पीछे से आई कार ने टक्कर मारकर गिरा दिया. इसके बाद कार से उतरे बदमाशों ने सुरेन्द्र पर चाकुओं से हमला कर दिया. हमले में सुरेन्द्र के शरीर पर गंभीर चोटें आई,जिन्हे उपचार के लिए नजदीक अपोलो हास्पिटल में भरती कराया गया.

पुलिस के अनुसार ग्राम भुआरा पाटन निवासी सुरेन्द्र पटेल वर्तमान में शांताकुंज पानी की टंकी के पास रहते है. सुरेन्द्र प्रापर्टी खरीदने व बेचने का काम करते है. बीती रात एक बजे के लगभग सुरेन्द्र को उनका दोस्त पंकज श्रीवास्तव मोटर साइकल में बिठाकर लमती से घर शांताकुंज छोडऩे आ रहा था. इस दौरान पीछे पीछे विशाल सोनी अपनी कार क्रमांक एमपी 20 जेड एल 9151 में मोहित को साथ में बैठाकर आया और जैसे ही सुरेन्द्र व पंकज लाल हवेली होटल के सामने पहुंचे तभी कार से टक्कर मार दी.

कार की टक्कर लगते ही दोनों बाइक सहित गिर गए. इस बीच विशाल सोनी व मोहित कार से उतरकर आए और गाली गलोज करने लगे, गालियंा देने से मना करने पर मोहित ने गला पकड़ा तथा विशाल सोनी ने सुरेन्द्र की हत्या की नियत से सीने में चाकू से हमला कर दिया.  हमला होते देख राह चलते लोग रुक गए, जिन्हे देख हमलावर भाग निकले. पंकज ने पुलिस को खबर देते हुए घायल सुरेन्द्र को उपचार के लिए नजदीक के अपोला अस्पताल पहुंचाया. जहां पर हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया. अस्पताल पहुंची पुलिस ने घायल सुरेन्द्र से पूछताछ के बाद धारा 296 ए, 109, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है. 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-