जबलपुर के ग्वारीघाट में मचा हड़कम्प, गहराई में जाकर समाया ई-रिक्शा

जबलपुर के ग्वारीघाट में मचा हड़कम्प, गहराई में जाकर समाया ई-रिक्शा

प्रेषित समय :18:18:43 PM / Sun, May 10th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर में नर्मदा नदी के गौरीघाट में उस वक्त चीखपुकार व अफरातफरी मच गई. जब अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा सड़क से उतरकर गहरे पानी में समा गया. घाट पर मौजूद लोगों ने देखा तो नाविकों को बुलाकर ई-रिक्शा को बाहर निकलवाया. इस घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ लगी रही.

बताया गया है कि एक युवक रात के वक्त ई-रिक्शा लेकर गौरीघाट पहुंचा, जहां पर उसने अपने रिक्शे को नाव घाट के पहले ढलान पर खड़ा कर दिया. इसके बाद चालक पूजन पाठ करने के लिए चला गया. तभी ई-रिक्शा ढलान से सीधे नदी में जाकर समा गया. लोगों ने ई-रिक्शा को देखा तो पीछा करते हुए पहुंच गए, वे कुछ कर पाते इससे पहले ई-रिक्शा पूरी तरह से नदी में समा चुका था.

स्थानीय लोगों ने नाविकों को बुलाया और मिलकर ई-रिक्शा को बाहर निकालने में जुट गए. काफी समय तक चली कड़ी मशक्कत और भारी प्रयासों के बाद ई-रिक्शा को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. गौरतलब है कि रात के वक्त नाव घाट के पास लोग अपनी चार पहिया व दो पहिया वाहन खड़े कर नर्मदा दर्शन के लिए जाते है. ढलान पर खड़े ये वाहन भी किसी भी परेशानी का सबब बन सकते है. 
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-