दिनेश कुमार कलामे ने जबलपुर रेल मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक का पदभार संभाला

दिनेश कुमार कलामे ने जबलपुर रेल मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक का पदभार संभाला

प्रेषित समय :19:12:29 PM / Mon, May 11th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (सम.) के पद पर कार्यरत रहे श्री दिनेश कुमार कलामे ने आज दिनांक 11 मई को जबलपुर रेल मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक (प्रशासन एवं सामान्य)/जबलपुर के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया.

श्री कलामे भारतीय रेल संकेत एवं दूरसंचार सेवा (IRSSE) के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी हैं. उन्होंने B. Tech (EL & CE) की शिक्षा प्राप्त की है तथा भारतीय रेल के विभिन्न मंडलों एवं रेल जोनों में संकेत एवं दूरसंचार विभाग के महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएँ सफलतापूर्वक प्रदान की हैं.

अपने पूर्व कार्यकाल में उन्होंने वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (सम.)/भोपाल के अतिरिक्त AGM/S&T/RVNL/कोटा जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य किया है. अपने अनुभव, कार्यकुशलता एवं प्रशासनिक दक्षता के कारण वे रेलवे संगठन में एक कुशल एवं अनुभवी अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं.

जबलपुर रेल मंडल में पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री दिनेश कुमार कलामे ने मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा सहित मंडल के अन्य शाखा अधिकारियों से भेंट कर परिचय प्राप्त किया. इस अवसर पर मंडल के अधिकारियों ने श्री कलामे से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया तथा नवीन दायित्व हेतु शुभकामनाएँ एवं बधाई दी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-