एमपी विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की भेंट

एमपी विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष से की भेंट

प्रेषित समय :20:00:35 PM / Wed, May 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर के महामंत्री राकेश डीपी पाठक, एन के यादव, उमाशंकर मेहता, अफसार अहमद, गोपाल चौहान, रामेश्वर गांगे सहित अन्य फेडरेशन के साथी गणों ने आल इंडिया इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व राज्य सभा सदस्य डॉ जी संजीवा रेड्डी से और राष्ट्रीय महासचिव डॉ संजय सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यजीत रेड्डी से दिल्ली स्थित इंटक के राष्ट्रीय मुख्यालय श्रम भवन में भेंट कर स्वागत किया और उनका शुभाशीष, मागदर्शन प्राप्त किया. इस अवसर पर विशेष रूप से मध्यप्रदेश इंटक के उपाध्यक्ष श्री रामराज्य तिवारी उपस्थित थे.

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीवा रेड्डी जी को फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक,एन के यादव, उमाशंकर मेहता और अन्य प्रतिनिधियों ने उनके सकारात्मक प्रयासों के फलस्वरूप दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा राष्ट्रीय इंटक के पक्ष में हुएं निर्णय के लिए बधाई दी. नईश्रम संहिता लागू होने,निजीकरण, बिजली कंपनियों के भविष्य, संविदा कर्मियों, आउट सोर्स कार्मिकों, कंपनी कैडर कार्मिकों, नियमित कर्मचारियों और पेंशनर्स की समस्यायों के विषय में मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर द्वारा किए जा रहे कार्यों, प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी.

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीवा रेड्डी से श्रमिकों , कामगारों की बेहतरी के लिए श्रम संगठनों की भूमिका और कार्यों के लिए मागदर्शन प्राप्त किया. इस अवसर पर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीवा रेड्डी  ने अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि श्रमिकों, कामगारों और विशेषकर असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की बेहतरी, सुरक्षा और सुरक्षित भविष्य के लिए श्रम संगठनों को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रियता के साथ काम करना होगा.

क्योंकि नई श्रम संहिता लागू होने से श्रमिकों, कामगारों और विशेषकर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों का भविष्य असुरक्षित है. श्रमिकों के हित व सुरक्षा के लिए नये श्रम संहिता का इंटक संयुक्त मोर्चा के साथ मिलकर पुरजोर,प्रभावी ढंग से विरोध कर रहा है. फेडरेशन के महामंत्री राकेश डीपी पाठक,एनके यादव, उमाशंकर मेहता ने मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर द्वारा संविदा कर्मियों, आउट सोर्स कर्मचारियों, कंपनी कैडर कार्मिकों, नियमित कर्मचारियों और पेंशनर्स के हित में लगातार किए जा रहे प्रयासों, कार्यों की विस्तृत जानकारी रखी.

इस अवसर पर प्रदेश से आएं मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन, जबलपुर के अनेक प्रतिनिधि गण  उपस्थित थे. मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन जबलपुर के महामंत्री राकेश डी पी पाठक ने इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय डॉ जी संजीवा रेड्डी और इंटक के सभी राष्ट्रीय नेता गणों द्वारा दिए गए समय, मागदर्शन और आत्मीयता के लिए सभी का हृदय से आभार, धन्यवाद किया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-