जबलपुर. एमपी के जबलपुर में राजस्थान के झालावाड़ निवासी लोकेशसिंह उम्र 25 फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना 3 मार्च की है, लेकिन अब करीब दो महीने बाद सामने आए एक वीडियो ने मामले को नया मोड़ दे दिया है.
युवक ने अपनी मौत के लिए ससुराल पक्ष के लोगों को जिम्मेदार ठहराया है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने केस की जांच फिर से शुरू कर दी है. वह पिछले डेढ़ साल से जबलपुर में दोस्तों के साथ रहकर कुर्सी बेचने का काम करता था. घटना के दिन उसका शव जबलपुर से 15 किलोमीटर दूर ग्राम सूखा के पास नहर किनारे एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला था. सूचना मिलने पर नुनसर पुलिस चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचा और शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया. इसके बाद पिता तूफान सिंह शव को राजस्थान ले गएए जहां अंतिम संस्कार किया गया.
मौत से पहले बनाया वीडियो-
लोकेश की मौत के बाद उसका मोबाइल परिजनों के पास था. चार दिन पहले पिता ने मोबाइल चेक किया तो उसमें एक वीडियो मिलाए जिसे लोकेश ने आत्महत्या से कुछ मिनट पहले रिकॉर्ड किया था. वीडियो में उसने राजस्थान निवासी ससुर अरसी सिंह कछवाहाए इंदर सिंह कछवाहाए साबू बाई और पत्नी तारा बाई पर गंभीर आरोप लगाए. लोकेश ने कहा कि उसकी एक लड़की के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालकर परिवार और समाज में उसकी बदनामी की गई.
बचपन में तय हुई थी शादी-
मृतक के पिता तूफान सिंह के मुताबिक लोकेश की शादी बचपन में ही तय हो गई थी. बाद में ससुराल पक्ष उसे लगातार परेशान कर रहा था. इसी तनाव के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया. पिता का आरोप है कि उन्होंने पहले भी नुनसर पुलिस चौकी में शिकायत की थीए लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.
इंस्टाग्राम फोटो के बाद बढ़ा विवाद-
पुलिस जांच में सामने आया कि घटना से कुछ दिन पहले लोकेश ने एक युवती को किस करते हुए फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की थी. फोटो वायरल होकर ससुराल पक्ष तक पहुंच गई. इसके बाद गांव में सामाजिक बैठक हुईए जिसमें फोटो पर आपत्ति जताई गई. लड़की के पिता ने कहा कि इस तरह की हरकत करने वाले युवक से शादी नहीं कर सकते और बेटी को भेजने से इनकार कर दिया. इसके बाद रिश्ता टूटने की स्थिति बन गई थी.
अधिकारियों ने कहा, शिकायत की करेंगे जांच-
इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लोकेश ने दो महीने पहले आत्महत्या की थी. अब उसके पिता वीडियो लेकर पुलिस चौकी पहुंचे हैं. वीडियो में जिन लोगों के नाम लिए गए हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी. मामले की जांच शुरू कर दी गई है और तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई होगी.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

