द्वारका शारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज के जबलपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

द्वारका शारदापीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी श्री सदानन्द सरस्वती जी महाराज के जबलपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

प्रेषित समय :12:44:30 PM / Wed, May 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. पूज्य महाराज श्री का अहमदाबाद से जबलपुर आगमन हुआ. श्री बगुलामुखी सिध्द पीठ सिविक सेन्टर में महाराज श्री का भक्त जनों द्वारा पुष्प माला से भव्य स्वागत अभिनंदन कर  किया गया. तदोपरांत ब्रम्हचारी चैतन्यानंद जी के ने पं. राजेश दुबे, संस्कार राज दुबे अधिवक्ता मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय से महाराज श्री की पादुका पूजन-अर्चन कराया गया.

महाराज श्री आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि सनातन धर्म में उपनयन संस्कार अति महत्वपूर्ण है. संस्कारित  शिक्षा की आज आवश्यक है. माता-पिता अपने बच्चों को अच्छे संस्कारवान बनायें, ताकि भारत में ओल्ड एज होम की आवश्यकता ही न पड़े. उक्त अवसर पर आचार्य आशुतोष दीक्षित, एडवोकेट हिमांशु गुप्ता, डॉ. अभिजात कृष्ण त्रिपाठी, रवि त्रिपाठी, मुकुल दुबे आदि बड़ी संख्या में गुरु भक्त उपस्थित रहे.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-