बिहार से बेंगलुरु जा रहा यात्री बागमती एक्सप्रेस में हुआ घायल हुआ, नरसिंहपुर स्टेशन पर रेलवे ने कराया इलाज

बिहार से बेंगलुरु जा रहा यात्री बागमती एक्सप्रेस में हुआ घायल हुआ, नरसिंहपुर स्टेशन पर रेलवे ने कराया इलाज

प्रेषित समय :19:43:24 PM / Wed, May 13th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. बिहार से बेंगलुरु जा रहा एक यात्री बागमती एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान एक घायल हो गया. जिसकी जानकारी पमरे के जबलपुर मंडल रेल प्रशासन को लगी तो नरसिंहपुर स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराया गया.

रेल प्रशासन के मुताबिक ट्रेन संख्या 12577 बागमती एक्सप्रेस के जनरल कोच में यात्रा कर रहे यात्री रितेश कुमार (18 वर्ष), यात्रा मार्ग दानापुर से बेंगलुरु के दौरान ट्रेन से गिरकर घायल हो गए. यात्री के पैर के अंगूठे एवं दोनों पैरों में चोट लगने तथा रक्तस्राव होने की सूचना डिप्टी एसएस-कमर्शियल नरसिंहपुर से प्राप्त हुई.

सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन के नरसिंहपुर स्टेशन पहुंचने पर यात्री को तत्काल अटेंड किया गया. मौके पर उपस्थित रेलवे चिकित्सक डॉ. आर. आर. कुर्रे द्वारा यात्री का चिकित्सीय परीक्षण किया गया, जिसमें दोनों पैरों में चोट एवं रक्तस्राव पाया गया. चिकित्सक द्वारा तुरंत बेटाडीन से ड्रेसिंग कर आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गई तथा यात्री को सावधानीपूर्वक आगे की यात्रा करने की सलाह दी गई. समय पर चिकित्सा सहायता मिलने पर यात्री ने रेलवे प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-