जबलपुर. एमपी के जबलपुर में गोहलपुर स्थित समता कालोनी में देर रात भावेश वीरानी पर तीन बदमाशों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे युवक के चेहरे व गर्दन पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई. हमला उस वक्त किया गया है जब भावेश अपने घर के बाहर घूम रहा था. भावेश की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. जबलपुर में यह तीन दिन में दूसरी हत्या है. इससे पहले संजीवनी नगर में हुई युवक की हत्या के आरोपी पकड़े नहीं गए हैं.
पुलिस के मुताबिक समता कॉलोनी निवासी 20 वर्षीय भावेश वीरानी देर रात घर के पास घूम रहा था. तभी बाइक पर सवार होकर अरुणए आयुष और शिव वहां पहुंचे और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू कर दिया. देखते ही देखते तीनों आरोपियों ने भावेश पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गले और हाथ पर गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. स्थानीय लोगों की सूचना पर गोहलपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
थाना प्रभारी रीतेश पांडे टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाजे के लिए उसे 108 की मदद से मेडिकल कालेज भिजवायाए जहां अधिक खून बहने के कारण डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक के भाई धनंजय वीरानी ने बताया कि करीब छह महीने पहले भावेश का अरुण और उसके साथियों से विवाद हुआ था. उस दौरान मारपीट भी हुई थी. उसी रंजिश का बदला लेने के लिए हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया. हत्या की सूचना मिलते ही सीएसपी भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और परिजनों से चर्चा कर आरोपियों को जल्द ही पकडऩे का आश्वासन दिया. वहीं पुलिस की टीमों द्वारा आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

