रेलवे के पॉइंट्समैन की पदोन्नति के लिए बोर्ड ने जारी किया बड़ा आदेश, WCRMS के प्रयासों से सफलता

रेलवे के पॉइंट्समैन की पदोन्नति के लिए बोर्ड ने जारी किया बड़ा आदेश, WCRMS के प्रयासों से सफलता

प्रेषित समय :18:51:25 PM / Fri, May 15th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेलवे के पॉइंट्समैन कर्मचारियों के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है. लंबे समय से अपनी पदोन्नति की समस्याओं से जूझ रहे इन रेलकर्मियों को अब करियर में आगे बढऩे का बड़ा अवसर मिलेगा. अब तक पॉइंट्समैन कर्मचारियों के पास पदोन्नति के नाम पर केवल लेवल 1 से लेवल 2 तक जाने का ही सीमित विकल्प उपलब्ध था, जिससे उनके करियर की प्रगति थम सी गई थी. इस गंभीर समस्या को देखते हुए वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ ने रेलवे बोर्ड स्तर पर पुरजोर तरीके से आवाज उठाई.

संघ के महामंत्री अशोक शर्मा ने एनएफआईआर के महामंत्री डॉ. एम. राघवैया के साथ मिलकर विभिन्न उच्च स्तरीय बैठकों में पॉइंट्समैन की इस पीड़ा को प्रमुखता से रखा. संघ के इस निरंतर संघर्ष और ठोस पैरवी का परिणाम सुखद रहा है. संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने एनएफआईआर और डब्ल्यूसीआरएमएस की जायज मांग को स्वीकार करते हुए पॉइंट्समैन कर्मचारियों के लिए रिस्ट्रक्चरिंग का महत्वपूर्ण आदेश जारी कर दिया है.

ये है बोर्ड का आदेश

इस नए आदेश के लागू होने से अब हजारों रेलकर्मियों को लेवल 5 तक पदोन्नति पाने का सीधा रास्ता मिल गया है. इसका सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि ये कर्मचारी अब ग्रेड पे 2800 तक पहुँच सकेंगे. इस उपलब्धि से रेल कर्मियों के बीच खुशी की लहर है. इस सफलता पर वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के मंडल अध्यक्ष एस.एन. शुक्ला, मंडल सचिव डी.पी. अग्रवाल, संयुक्त महामंत्री संदीप श्रोती और संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने हर्ष जताया है. साथ ही महिला उपाध्यक्ष सविता त्रिपाठी, हर्ष वर्मा, रोशन यादव, संतोष त्रिवेणी, संजय चौधरी, आर.ए.सिंह, योगेन्द्र सिंह, भूपत सिंह, अनिकेत कुमार और सुधीर कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों ने इसे रेल कर्मचारियों के संघर्ष की एक बड़ी जीत करार दिया है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-