संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. देशभर में 24 मई को आयोजित होने वाली UPSC CSE Prelims परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद अभ्यर्थियों के बीच उत्साह के साथ-साथ परीक्षा तैयारियों को लेकर हलचल भी तेज हो गई है. आयोग ने स्पष्ट किया है कि बिना एडमिट कार्ड किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा. ऐसे में सभी उम्मीदवारों को समय रहते अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसकी सभी जानकारी ध्यान से जांच लेने की सलाह दी गई है.
UPSC द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं में गिनी जाती है. इस वर्ष आयोग ने कुल 933 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की थी. इन पदों के लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. प्रारंभिक परीक्षा 24 मई 2026, रविवार को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी और आयोग ने उम्मीदवारों को समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए हैं.
आयोग के अनुसार उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइटों के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं. आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट्स पर उपलब्ध है. आप नीचे दी गई किसी भी वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं:
इसके लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी या URN नंबर की आवश्यकता होगी. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर, "What's New" सेक्शन को चेक करें और "e-Admit Card: Civil Services (Preliminary) Examination, 2026" वाले लिंक पर क्लिक करें.
आपको UPSC एप्लीकेशन पोर्टल पर रीडायरेक्ट किया जाएगा.
यहां मोबाइल नंबर, रजिस्टर्ड ईमेल ID और URN नंबर की मदद से लॉग इन कर सकते हैं.
एडमिट कार्ड आपके सामने आ जाएगा.
हॉल टिकट डाउनलोड करें और आगे इस्तेमाल के लिए एक क्लियर प्रिंटआउट ले लें.
यूपीएससी एडमिट कार्ड में चेक करें ये 8 जरूरी चीजें
यूपीएससी सीएसई 2026 प्रवेश पत्र में यहां बताई जा रही हर जानकारी को ध्यान से मिला लें. अगर कोई गड़बड़ी हो तो तुरंत आयोग से संपर्क करें:
* नाम और स्पेलिंग
* रोल नंबर
* परीक्षा की तारीख (24 मई 2026)
* एग्जाम की शिफ्ट
* सेंटर कोड और एग्जाम सेंटर का पूरा पता
* विषय
* जरूरी गाइडलाइंस
यूपीएससी सीएसई 2026 प्री परीक्षा समय
यूपीएससी सीएसई 2026 प्री परीक्षा 24 मई, रविवार को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी. परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले एंट्री गेट बंद कर दिए जाएंगे. इसलिए पर्याप्त समय लेकर निकलें.
पहली शिफ्ट : यह पेपर सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा, इसलिए सुबह 9 बजे के बाद किसी को एंट्री नहीं मिलेगी.
दूसरी शिफ्ट : यह पेपर दोपहर 2.30 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए दोपहर 2 बजे गेट बंद कर दिए जाएंगे.
परीक्षा हॉल में ये चीजें रहेंगी बैन
यूपीएससी सीएसई 2026 प्री के एग्जाम हॉल के अंदर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, कैलकुलेटर या ब्लूटूथ डिवाइस न ले जाएं, वरना आपको परीक्षा से डिबार (वंचित) किया जा सकता है.
यूपीएससी सीएसई 2026 परीक्षा नियमों में हुआ है ये बदलाव
यूपीएससी ने इस बार सिविल सेवा परीक्षा नियमों में बदलाव लागू किए हैं. इनके तहत अब पहले से ही अच्छे पदों पर नियुक्त उम्मीदवार बेहतर की लालच में यूपीएससी सीएसई नहीं दे पाएंगे.
अगर प्री और मुख्य परीक्षा के बीच किसी कैंडिडेट की नियुक्ति आईएएस या आईपीएस पद पर हो जाती है तो वो मेंस एग्जाम नहीं दे पाएगा.
इस बार UPSC ने परीक्षा से जुड़े नियमों को लेकर भी विशेष सख्ती दिखाई है. आयोग ने साफ कहा है कि परीक्षा शुरू होने से ठीक 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी, जिसके लिए सुबह 9 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को एंट्री नहीं मिलेगी. वहीं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी और दोपहर 2 बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा. ऐसे में उम्मीदवारों को ट्रैफिक और अन्य संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है.
परीक्षा हॉल में सुरक्षा को लेकर भी इस बार विशेष निगरानी रखी जाएगी. आयोग ने उम्मीदवारों को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर या किसी भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट को परीक्षा केंद्र में न लाने की चेतावनी दी है. यदि किसी उम्मीदवार के पास प्रतिबंधित सामग्री पाई जाती है, तो उसे परीक्षा से डिबार किया जा सकता है. परीक्षा केंद्रों पर सघन जांच और निगरानी व्यवस्था भी लागू की जाएगी.
इस वर्ष UPSC परीक्षा नियमों में एक बड़ा बदलाव भी चर्चा का विषय बना हुआ है. आयोग ने नए नियम लागू करते हुए कहा है कि जो उम्मीदवार पहले से ही कुछ उच्च सेवाओं में नियुक्त हो चुके हैं, वे बेहतर पद पाने के उद्देश्य से दोबारा परीक्षा प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन सकेंगे. इसके अलावा यदि किसी उम्मीदवार की नियुक्ति प्री और मुख्य परीक्षा के बीच IAS या IPS पद पर हो जाती है, तो वह मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा. आयोग का मानना है कि इस बदलाव से चयन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और व्यवस्थित बनेगी.
परीक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि अब उम्मीदवारों के पास अंतिम रिवीजन और परीक्षा रणनीति पर ध्यान देने के लिए सीमित समय बचा है. ऐसे में अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ-साथ परीक्षा केंद्र की लोकेशन, जरूरी दस्तावेज और परीक्षा समय का विशेष ध्यान रखना चाहिए. कई बार परीक्षा के दिन छोटी-छोटी लापरवाहियां बड़े नुकसान का कारण बन जाती हैं.
देशभर के कोचिंग संस्थानों और शिक्षाविदों का कहना है कि UPSC Prelims केवल ज्ञान की परीक्षा नहीं बल्कि समय प्रबंधन, मानसिक संतुलन और रणनीति की भी परीक्षा होती है. ऐसे में उम्मीदवारों को अंतिम दिनों में नई चीजें पढ़ने के बजाय अपने नोट्स, टेस्ट सीरीज और करंट अफेयर्स का रिवीजन करना चाहिए.
फिलहाल एडमिट कार्ड जारी होने के बाद UPSC अभ्यर्थियों के बीच तैयारियों का अंतिम दौर शुरू हो चुका है. सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी उम्मीदवार परीक्षा रणनीति, कटऑफ और अंतिम समय की तैयारी को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं. आयोग ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी प्राप्त करें और किसी भी अफवाह या फर्जी सूचना से बचें.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

