जबलपुर: कृष्ण विहार कालोनी के कमरे के मिला फोटोग्राफर का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

जबलपुर: कृष्ण विहार कालोनी के कमरे के मिला फोटोग्राफर का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

प्रेषित समय :17:20:16 PM / Sat, May 16th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. एमपी के जबलपुर शहर के धनवंतरी नगर की कृष्ण विहार कॉलोनी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. युवक का शव मकान के अंदर मिला. घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई. सूचना पर पहुंची संजीवनी नगर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की और मर्ग कायम कर पूरे मामले को जांच में लिया है.

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अखिलेश लोधी के रूप में हुई है, जो पेशे से फोटोग्राफी का काम करता था. बताया जा रहा है कि अखिलेश धनवंतरी नगर स्थित कृष्ण विहार कॉलोनी में अपने दोस्त सिद्धार्थ के साथ किराए के मकान में रहता था. युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं

मामले में मृतक के भाई आकाश लोधी ने हत्या की आशंका जताई है. उन्होंने बताया कि उन्हें अखिलेश के दोस्त सिद्धार्थ द्वारा फोन कर जानकारी दी गई कि उनके भाई की मौत हो गई है. सूचना मिलते ही जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि अखिलेश घर के अंदर सोफे पर संदिग्ध हालत में मृत पड़ा हुआ था.

परिजनों का कहना है कि मामला सामान्य मौत का नहीं लग रहा. युवक की अचानक मौत और कमरे के अंदर शव मिलने से कई संदेह पैदा हो रहे हैं. मृतक के साथ रहने वाले दोस्त और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-