सतना. सतना के सिद्धार्थ नगर अशोक बिहार कालोनी में बीती रात सनसनी फैल गई, जब एक बंद कमरे से पुलिस ने पूनम अहिरवार व अंबिकेश गौतम की लाश मिली. युवती खून से लथपथ जमीन पर पड़ी रही, वहीं युवक फांसी के फंदे पर झूल रहा था. पुलिस का कहना है कि संभवत अंबिकेश ने पूनम की धारदार हथियार से हत्या की, इसके बाद स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है.
पुलिस के अनुसार पूनम पिता शिवकुमार उम्र 29 वर्ष निवासी कोतमा अनूपपुर बाणसागर में शिक्षिका के पद पर पदस्थ रही. वहीं अंबिकेश राम कलेश 30 वर्ष निवासी बेला-सेमरिया जिला रीवा सतना के सितपुरा स्थित रिलायंस सीएनजी प्लांट में नौकरी करता रहा. अंबिकेश अपने छोटे भाई के साथ किराए के मकान में रहता था. जहां पर रहकर छोटा भाई आदित्य इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है. दोनों 8 मई को गांव गए थे लेकिन अंबिकेश उसी दिन सतना लौट आया था.
शुक्रवार को छोटा भाई जब शाम 4 बजे कमरे पर पहुंचा तो बाहर से ताला लगा था तो वह वापस लौट गया. देर रात फिर आदित्य पहुंचा उस वक्त भी ताला लगा मिला. संदेह होने पर पुलिस को खबर दी गई. मौके पर पहुंची और दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो युवती खून से लथपथ हालत में पड़ी थी. वहीं युवक फांसी के फंदे पर झूल रहा था.
मोबाइल खोलेंगे मौत का राज-
पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं. कॉल डिटेल, चैट और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है. अधिकारियों का मानना है कि मोबाइल से दोनों के रिश्ते, मुलाकात और हत्या की वजह से जुड़े अहम सुराग मिल सकते हैं. सीएसपी देवेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या के बाद आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और डिजिटल साक्ष्यों के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा. जिस कमरे में यह घटना हुई वहां लोगों की भीड़ लगी रही.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

