हडपसर-बनारस स्पेशल ट्रेन पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

हडपसर-बनारस स्पेशल ट्रेन पमरे के इटारसी, जबलपुर, कटनी एवं सतना स्टेशनों पर रहेगा ठहराव

प्रेषित समय :17:59:15 PM / Tue, Apr 28th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेलवे गर्मियों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए और सुगम तथा सुविधाजनक यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेलवे से होकर गाड़ी संख्या 01453 हडपसर-बनारस वन वे स्पेशल ट्रेन अपने गंतब्य को जाएगी.

हडपसर-बनारस वन वे स्पेशल ट्रेन

गाड़ी संख्या 01453 हडपसर-बनारस वन वे स्पेशल ट्रेन गुरुवार 30 अप्रैल को हडपसर से सुबह 07:50 बजे प्रस्थान कर मार्ग से होते हुए इटारसी रात 21:05 बजे,पहुंचकर जबलपुर मध्य रात्रि 00:45 बजे, कटनी 02:15 बजे, सतना 03:50 बजे आगमन कर और 01 मई 2026 को गंतव्य बनारस दोपहर 13:50 बजे पहुँचेगी.

कोच कम्पोजीशन:- इस स्पेशल गाड़ी में 8 स्लीपर, 11 सामान्य श्रेणी, 01 रसोईयान एवं 02 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच अमृत भारत रैक रहेंगे.

ट्रेन के हाल्ट:- रास्ते में यह गाड़ी दौड कार्ड लाइन, अहिल्यानगर, कोपरगांव, मनमाड, भुसावल, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज एवं ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर रुकेगी.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-