रेल न्यूज : रीवा-इतवारी-रीवा ट्रेन को स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर मिला प्रायोगिक ठहराव

रेल न्यूज : रीवा-इतवारी-रीवा ट्रेन को स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर मिला प्रायोगिक ठहराव

प्रेषित समय :12:42:37 PM / Sun, May 17th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-रीवा एक्सप्रेस त्रि-साप्ताहिक ट्रेन का स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर प्रायोगिक ठहराव प्रदान किया गया है. यह सुविधा 16 मई शनिवार से मिलने लगी हैं.

ये है समय सारिणी

गाड़ी संख्या 11754 रीवा-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन एक्सप्रेस त्रि-साप्ताहिक (सोमवार, बुधवार एवं शनिवार) ट्रेन दिनांक 16 मई से स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात 19:51/19:52 बजे रुकने लगी है.

गाड़ी संख्या 11753 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी जंक्शन-रीवा एक्सप्रेस त्रि-साप्ताहिक (मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार) ट्रेन दिनांक 18 मई से स्लीमनाबाद रेलवे स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय तड़के 04:44/04:45 बजे रहेगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-