जबलपुर रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत यात्रियों को किया गया जागरूक

जबलपुर रेल मंडल में विश्व पर्यावरण दिवस अभियान के अंतर्गत यात्रियों को किया गया जागरूक

प्रेषित समय :19:13:34 PM / Mon, May 18th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. आगामी विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल द्वारा दिनांक 15 मई से 05 जून तक विश्व पर्यावरण दिवस अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु विशेष जागरूकता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं.

इसी क्रम में जबलपुर, कटनी, नई कटनी जंक्शन, सतना, रीवा, दमोह, पिपरिया सहित मंडल के अन्य स्टेशनों पर यात्रियों को कचरे के पृथक्करण एवं उसके उचित निष्पादन के प्रति जागरूक करने हेतु पम्पलेट्स वितरित किए गए. अभियान के माध्यम से यात्रियों को सूखा एवं गीला कचरा अलग-अलग रखने, स्वच्छ स्टेशन बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया गया. जबलपुर मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान निरंतर जारी रहेगा.

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-