एमपी के मेडिकल स्टोर्स बुधवार को बंद रहेंगे, जबलपुर में भी दवा की ऑनलाइन बिक्री का विरोध

एमपी के मेडिकल स्टोर्स बुधवार को बंद रहेंगे, जबलपुर में भी दवा की ऑनलाइन बिक्री का विरोध

प्रेषित समय :15:18:00 PM / Tue, May 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

जबलपुर. मध्य प्रदेश में बुधवार यानी 20 मई को दवा दुकानों की हड़ताल रहेगी. जबलपुर जिले में लगभग 11 सौ से ज्यादा मेडिकल स्टोर बंद रहेंगे. ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) ने ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में यह बंद बुलाया है.

जबलपुर जिले के सभी रिटेल और थोक दवा व्यवसायी इस बंद का समर्थन करेंगे और 20 मई को अपनी दुकानें बंद रखेंगे. एसोसिएशन का कहना है कि यह मुद्दा सीधे आम लोगों की सेहत से जुड़ा है. घर-घर पहुंच रही ऑनलाइन दवाओं की गुणवत्ता और निगरानी को लेकर अभी स्पष्ट सिस्टम नहीं है, जो गंभीर चिंता का विषय है.

अस्पतालों के मेडिकल बंद से मुक्त

एसोसिएशन के प्रमुख सदस्य अशोक माखीजा ने बताया कि ऑनलाइन दवा व्यापार की आड़ में नकली, एक्सपायरी एवं गलत दवाओं के वितरण की संभावनाएं बढ़ रही हैं, जिससे मरीजों की जान जोखिम में पड़ सकती है. उन्होंने शहर की जनता से इस बंद के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है तथा नागरिकों से अपील की है कि वे 20 मई से पूर्व ही अपनी नियमित उपयोग की आवश्यक दवाओं का संग्रह कर लें. साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि अस्पतालों के अंदर संचालित मेडिकल स्टोर्स को इस बंद से मुक्त रखा गया है, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

एसोसिएशन की ये हैं प्रमुख मांगें

- ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियंत्रण
- कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी डिस्काउंट पर रोक
- नकली और बिना निगरानी वाली दवाओं पर कार्रवाई.
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-