अफगानिस्तान के खिलाफ 1 टेस्ट, 5 ओडीआई के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, ऋषभ पंत से छीनी टेस्ट की उपकप्तानी

अफगानिस्तान के खिलाफ 1 टेस्ट, 5 ओडीआई के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, ऋषभ पंत से छीनी टेस्ट की उपकप्तानी

प्रेषित समय :18:45:31 PM / Tue, May 19th, 2026
Reporter : पलपल रिपोर्टर

नई दिल्ली. आईपीएल 2026 समाप्त होने के तुरंत बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज तथा एक टेस्ट मैच खेला जाएगा. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने इस सीरीज के लिए टीम की घोषणा कर दी है. चयनकर्ताओं ने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को वनडे टीम से पूरी तरह बाहर कर दिया है. साथ ही उन्हें टेस्ट टीम की उपकप्तानी की जिम्मेदारी से भी हटा दिया गया है.

ईशान किशन की वनडे टीम में वापसी

वनडे टीम में पंत की जगह ईशान किशन को विकेटकीपर के रूप में शामिल किया गया है. टी20 विश्व कप 2026 के बाद संजू सैमसन को वनडे टीम में चुने जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन चयनकर्ताओं ने इस बार भी उन्हें नजरअंदाज कर दिया. वनडे टीम की कमान शुभमन गिल के पास रहेगी, जबकि श्रेयस अय्यर को उपकप्तान बनाया गया है. केएल राहुल को मुख्य विकेटकीपर के रूप में टीम में जगह दी गई है.

प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ को पहली बार मौका

आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और गुरनूर बराड़ को भी राष्ट्रीय टीम में पहली बार मौका मिला है. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की वनडे टीम में वापसी हुई है, हालांकि उनका इस सीरीज में खेलना उनकी फिटनेस पर निर्भर करेगा.

जसप्रीत बुमराह को आराम

अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली अभी भी टीम का हिस्सा बने हुए हैं. वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है. वे टेस्ट टीम में भी शामिल नहीं हैं. इसके अलावा, अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को भी वनडे टीम में जगह नहीं दी गई है.

पंत की उपकप्तानी गई

टेस्ट टीम में सबसे बड़ी खबर यह है कि ऋषभ पंत से मात्र छह महीने के अंदर उपकप्तानी की जिम्मेदारी छीन ली गई है. उनकी जगह केएल राहुल को टेस्ट टीम का उपकप्तान बनाया गया है. तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ और स्पिनर मानव सुथार को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हालिया टेस्ट सीरीज में शामिल रहे अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा इस स्क्वॉड में जगह नहीं बना सके. जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत आराम दिया गया है, जबकि आकाश दीप भी टीम से बाहर हैं.

इसके अलावा ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भी टेस्ट टीम में पहली बार जगह दी गई है. ओपनिंग की जिम्मेदारी एक बार फिर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल पर होगी. मध्यक्रम का जिम्मा साई सुदर्शन, देवदुत्त पडिक्कल, पंत और गिल पर होगा. ध्रुव जुरेल बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टीम में हैं. वहीं, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप और सुथार मानव स्पिनर के तौर पर टीम में शामिल हैं. तेज गेंदबाजी का जिम्मा मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर पर होगा.

वनडे टीम का स्क्वाड - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.

वनडे टीम का स्क्वाड - शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मानव सुथार, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल.

अफगानिस्तान का भारत दौरा- पूरा शेड्यूल

एकमात्र टेस्ट मैच: 6 जून से 10 जून – न्यू चंडीगढ़ (सुबह 9:30 बजे)
पहला वनडे मैच: 14 जून – धर्मशाला (दोपहर 1:30 बजे)
दूसरा वनडे मैच: 17 जून – लखनऊ (दोपहर 1:30 बजे)
तीसरा वनडे मैच: 20 जून – चेन्नई (दोपहर 1:30 बजे).
 

Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-