जबलपुर. एमपी के जबलपुर स्थित बल्देवबाग चौराहा पर आज एक युवक पप्पू साहू की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई. देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्र हो गई,जिनके बीच तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है.
पुलिस के अनुसार हरदौल मंदिर कोतवाली निवासी गुड्डू यादव उम्र 50 वर्ष देर रात घर से निकला, इसके बाद घर नहीं लौटा, आज सुबह लगभग 6 बजे स्थानीय जनों ने देखा कि बल्देवबाग स्थित अग्रवाल पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति पड़ा है. लोगों उक्त व्यक्ति के पास जाकर देखा तो वह मृत हालत में था.
मृतक के शरीर में हल्की चोट के निशान थे. जिसके कारण लोगों को उसकी मौत को लेकर संदेह था. सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक विशेषज्ञों की मदद से मृतक की मौत का कारण हार्ट अटेक बताया है वही उसकी मौत की वजह के लिसे मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया है. घटना की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बल्देवबाग चौक के समीप ही किसी ट्रांसपोर्ट में काम करता था. वह कल रात ट्रांसपोर्ट में काम करने घर से निकला था.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

