जबलपुर. एमपी के जबलपुर में कटंगी स्थित प्रज्ञाधाम मंदिर में शिवलिंग के ऊपर से अज्ञात तत्व कलश चोरी कर भाग निकला. यह सारा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया. मंदिर में चोरी होने की खबर से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया. वहीं घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए. जिन्होने सीसीटीवी के फुटेज निकालकर चोरों की तलाश शुरु कर दी है.
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कटंगी का प्रज्ञाधाम मंदिर क्षेत्रीय लोगों की आस्था का केन्द्र है, जहां पर प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम होते रहते है. लोगों का आना जाना लगा रहा है. यहां पर पिछले दिनों अज्ञात तत्व मुख्य दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसा और भगवान भोलेनाथ के ऊपर लगा चांदी का कलश निकालकर भाग निकला. इसके बाद उसने बाहर रखी दानपेटी में रखे रुपए भी निकाल लिए. मंदिर प्रबंधन के लोगों ने सीसीटीवी चेक किया तो उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि जूते पहनकर मंदिर के अंदर घुसा युवक कलश चोरी करने के बाद भागा है.
मंदिर में चोरी होने की खबर कटंगी क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, जिन्होने घटना पर आक्रोश जताया. लोगों का कहना है कि प्रज्ञाधाम मंदिर लोगों की आस्था का केन्द्र है, यहां पर हुई चोरी की वारदात पहले भी हो चुकी है. लेकिन चोर के न पकड़े जाने के कारण फिर इस तरह की घटना को अंजाम दिया गया है. वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है. यहां तक कि संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी गई है.
Source : palpalindia ये भी पढ़ें :-

